{"_id":"613efca28ebc3e7ef6193528","slug":"kanpur-trial-of-traffic-diversion-at-bada-chauraha-from-9-am-to-7-pm-vehicles-kept-crawling","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में ट्रैफिक डायवर्जन का ट्रायल: बड़ा चौराहा पर सुबह 9 बजे से शाम सात बजे तक रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में ट्रैफिक डायवर्जन का ट्रायल: बड़ा चौराहा पर सुबह 9 बजे से शाम सात बजे तक रेंगते रहे वाहन
Mon, 13 Sep 2021 01:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 13 Sep 2021 01:09 PM IST
सार
मेट्रो निर्माण के तहत कानपुर के बड़ा चौराहा पर दो साल के लिए ट्रैफिक डायवर्जन किया जाना है। मेट्रो रेल के पीआरओ ने बताया कि पिछले दिनों बड़ा चौराहा पर ट्रैफिक डायवर्जन के ट्रायल के दौरान आई दिक्कतों को दूर करते हुए संशोधित प्लान तैयार किया गया है।
विज्ञापन
कानपुर: बड़ा चौराहा पर ट्रैफिक डायवर्जन का ट्रायल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में बड़ा चौराहा पर भूमिगत मेट्रो स्टेशन निर्माण के लिए सोमवार को एक बार फिर पांच घंटे ट्रैफिक डायवर्जन का ट्रायल किया जा रहा है। कानपुर के बड़े चौराहे पर 9 से 12 के बीच ट्रैफिक डायवर्जन के दौरान यातायात फंस फंस कर चलता रहा। मेन पॉवर बढ़ाने के कारण पहले से स्थिति सामान्य है।
इस कारण डायवर्जन का समय 12 से शाम 7 बजे तक बढ़ा दिया गया है। वहीं बड़ा चौराहा पर बने पैदल पुल को हटाने की प्रकिया शुरू कर दी गई है। पुल के नीचे सुरक्षा की दृष्टि से एक नेट बांध कर मेट्रो कर्मचारी कार्य में लगे हुए हैं। बड़े चौराहा से फूलबाग की तरफ जाने वाले रास्ते को ब्लॉक किया गया है।

वहीं, फूलबाग वाया मेघदूत तिराहे से बड़ा चौराहा आने वाले वाहनों का लोड सोमवार को अधिक होने के कारण सबसे ज्यादा समस्या इसी रुट पर वाहन सवारों को उठानी पड़ रही है। इसी रुट पर क्राइस्ट चर्च इंटर कॉलेज से बड़ा चौराहा के बीच करीब 300 मीटर सड़क को भी प्लास्टिक बैरियर लगा कर ब्लॉक किया गया है। इससे मार्ग पहले और संकरा हो गया है। वाहनों के फंसने का मुख्य वजह यही है।
बता दें कि रविवार को उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) और यातायात पुलिस ने इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया था। बड़ा चौराहा पर दो साल के लिए ट्रैफिक डायवर्जन किया जाना है। मेट्रो रेल के पीआरओ ने बताया कि पिछले दिनों बड़ा चौराहा पर ट्रैफिक डायवर्जन के ट्रायल के दौरान आई दिक्कतों को दूर करते हुए संशोधित प्लान तैयार किया गया है।
यातायात पुलिस के निर्देश पर चेतना चौराहे पर सड़क चौड़ी की गई है। अस्थायी डिवाइडर हटा दिया गया है। कुछ पोल भी हटाए गए हैं। दोबारा परीक्षण के लिए 13 सितंबर को दो पालियों में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम 5 बजे से शाम 7 बजे तक पूर्व निर्धारित ट्रैफिक डायवर्जन प्लान का ट्रायल किया जाएगा।