फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Travel in cheap AC coaches from six in Prayagraj-Jaipur, Railways added economy coaches

कानपुर: प्रयागराज-जयपुर में छह से करें सस्ते एसी कोच में यात्रा, रेलवे ने जोड़े इकोनॉमी कोच, बुकिंग शुरू

Sun, 29 Aug 2021 06:20 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 29 Aug 2021 06:20 AM IST
सार

रेलवे का उद्देश्य सभी यात्रियों को सस्ता एसी सफर मुहैया कराना है। इसी मकसद से ट्रेनों में ये कोच जोड़े जा रहे हैं। शुरुआत प्रयागराज-जयपुर एक्सप्रेस से की गई है।

विज्ञापन
Kanpur: Travel in cheap AC coaches from six in Prayagraj-Jaipur, Railways added economy coaches
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : a

विस्तार

कानपुर प्रयागराज-जयपुर एक्सप्रेस (02403) के यात्री छह सितंबर से सस्ते थर्ड एसी कोच थ्री ई में सफर कर सकेंगे। उत्तर मध्य रेलवे ने इस ट्रेन में थ्री ई कोच लगा दिए हैं। इनमें सीटों का आरक्षण भी शनिवार से शुरू हो गया। एक कोच में 83 सीटें हैं, जबकि एसी थ्री टायर कोच में 72 सीटें होती हैं। 
विज्ञापन


श्रमशक्ति एक्सप्रेस में कोच लगाने की तैयारी
रेलवे का उद्देश्य सभी यात्रियों को सस्ता एसी सफर मुहैया कराना है। इसी मकसद से ट्रेनों में ये कोच जोड़े जा रहे हैं। शुरुआत प्रयागराज-जयपुर एक्सप्रेस से की गई है। अब कानपुर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली श्रमशक्ति एक्सप्रेस में कोच लगाने की तैयारियां हैं। अभी स्लीपर कोच इन ट्रेनों में हटाए तो नहीं जाएंगे लेकिन सीटें खाली रहीं और थ्री ई कोच में वेटिंग लंबी हुई तो स्लीपर कोच को रेलवे इन आधुनिक कोच से खास परिस्थितियों में बदल जरूर सकता है। 
विज्ञापन


दूरी के हिसाब से ट्रेन का किराया
दूरी किमी में   स्लीपर     थ्री ई    एसी थ्री     एसी सेकेंड
296-300  183     440     440       625
491-500     271           651      708  1016
991-1000    459          1102  1196  1723
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed