फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Trains will run at a speed of 120 on Delhi Howrah route the officer inspected from Panki Dham to Etawah

Kanpur: दिल्ली-हावड़ा मार्ग पर 120 की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें, अफसर ने किया पनकी धाम से इटावा तक निरीक्षण

Sun, 04 May 2025 06:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 04 May 2025 06:09 PM IST
सार

Kanpur News: रेलवे बोर्ड के अतिरिक्त सदस्य ट्रैक्शन विजय प्रताप सिंह ने  बताया कि अभी दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर औसतन 90 से 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ रही हैं। ओएचई बेहतर होने से इनकी रफ्तार 120 से 130 किलोमीटर प्रतिघंटा हो जाएगी।

विज्ञापन
Kanpur Trains will run at a speed of 120 on Delhi Howrah route the officer inspected from Panki Dham to Etawah
भारतीय रेलवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में दिल्ली-हावड़ा मार्ग पर 120 से 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेनें दाैड़ाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर ट्रैक के दोनों तरफ सुरक्षा दीवार के साथ ही ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) की मजबूती पर काम किया जा रहा है। रेलवे ने दिल्ली से हावड़ा के बीच की दूरी 12 घंटे में तय करने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन

रेलवे बोर्ड के अतिरिक्त सदस्य ट्रैक्शन विजय प्रताप सिंह ने शनिवार को पनकी धाम से इटावा जंक्शन तक ओएचई की स्थिति देखी। शुक्रवार को उन्होंने फजलगंज स्थित विद्युत लोको शेड का जायजा लिया था। बताया कि पहले चरण में अधिकांश जगहों पर ट्रैक के दोनों ओर सुरक्षा दीवार का काम पूरा हो चुका है। अब ओएचई मजबूती के लिए सेंट्रल स्टेशन से इटावा तक का काम अंतिम चरण पर है, जबकि दादरी तक भी इसे बेहतर बनाया जा रहा है।

विज्ञापन

ओएचई के तार ढीले होने की समस्या हो जाएगी खत्म
बताया कि अभी दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर औसतन 90 से 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ रही हैं। ओएचई बेहतर होने से इनकी रफ्तार 120 से 130 किलोमीटर प्रतिघंटा हो जाएगी। सेंट्रल से औरैया तक ओएचई का काम पूरा हो चुका है। औरैया के फफूंद से दादरी तक जंग लगे कैंटिलीवर बदलने का काम तेजी से किया जा रहा है। इसके बदलने से ओएचई के तार ढीले होने की समस्या खत्म हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed