फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur traffic will be changed today on Chhath Puja

Kanpur: छठ पूजा पर आज बदला रहेगा शहर का यातायात, ट्रैफिक डायवर्जन की ये खबर जरूर पढ़ लें

Sun, 30 Oct 2022 08:28 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 30 Oct 2022 08:28 AM IST
विज्ञापन
Kanpur traffic will be changed today on Chhath Puja
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
छठ पूजा के चलते रविवार को कानपुर का यातायात बदला रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को डायवर्जन प्लान जारी किया। यह व्यवस्था दोपहर तीन बजे से सोमवार तड़के चार बजे तक लागू रहेगी। 
विज्ञापन


इस तरह से रहेगा डायवर्जन
- सरसैया घाट चौराहा से कोई भी वाहन सरसैया घाट की तरफ नहीं जाएगा। 
- पांडुनगर चौराहा से शास्त्रीनगर की तरफ कोई भी बडा वाहन नहीं जाएगा। ये वाहन रेव थ्री, गुटैया क्रॉसिंग होते हुए जाएंगे।
- सीटीआई तिराहा से रतनलाल नगर की ओर कोई भी भारी वाहन नहीं जा सकेगा। ये वाहन दादानगर से बाईपास होकर जाएंगे।
- विजयनगर चौराहा से पनकी नहर की तरफ कोई भी वाहन नो एंट्री प्वाइंट से आगे नहीं जा सकेंगे। ये वाहन दादानगर पुल से जाएंगे।
- कल्याणपुर जीटी रोड क्रॉसिंग की तरफ से कोई भी भारी वाहन भाटिया तिराहा की तरफ नहीं जाएगा। ये वाहन जीटी रोड रावतपुर होते जाएंगे। 
- न्यू ट्रांसपोर्टनगर की तरफ से विजयनगर की ओर आने वाले वाहन को पनकी पड़ाव से बाईपास की ओर जाएंगे।
- गंगा बैराज चौराहा से कर्बला चौराहा की तरफ कोई भी वाहन नहीं जाएगा। ये वाहन सिंहपुर होते हुए जाएंगे। 
- कर्बला चौराहा से कोई भी वाहन गंगा बैराज की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये वाहन बाएं मुड़कर मैनावती मार्ग सिंहपुर होकर जाएंगे। 
- शास्त्रीचौक से सीटीआई की तरफ कोई भी वाहन नहीं जा सकेंगे। ये वाहन सचान चौराहा से होकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed