फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Traffic, CM Yogi said Traffic jam is the biggest problem of city, officers should find a solution

Kanpur Traffic: मुख्यमंत्री ने कहा- शहर की सबसे बड़ी समस्या जाम, समाधान खोजें अफसर, कही ये बात

Fri, 30 Aug 2024 09:27 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 30 Aug 2024 09:27 AM IST
सार

Kanpur News: सरसैया घाट नवीन सभागार में सीएम योगी आदित्यनाथ ने अफसरों संग समीक्षा बैठक की। इस दौरान केडीए, नगर निगम, पुलिस कमिश्नर ने अपने-अपने कामों की जानकारी दी। वहीं, सीएम ने सड़कों से अतिक्रमण हटवाने, नाला सफाई पर भी जोर देने की बात कही।

विज्ञापन
Kanpur Traffic, CM Yogi said Traffic jam is the biggest problem of city, officers should find a solution
समीक्षा बैठक करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ, मंत्री सुरेश खन्ना और नितिन अग्रवाल - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में जीआईसी मैदान चुन्नीगंज में गुरुवार को जनसभा करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शहर की सबसे बड़ी समस्या जाम को बताया है। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश भी दिए कि जल्द से जल्द समाधान खोजकर इस समस्या को खत्म कराएं। सड़कों पर जो अतिक्रमण हैं, उन्हें हटवाया जाए। कोई भी अवैध कब्जा न रहे। जारी शेड्यूल के मुताबिक मुख्यमंत्री को 30 मिनट तक समीक्षा बैठक करनी थी, लेकिन वे दो घंटे तक शहर के विकास कार्यों पर चर्चा करते रहे।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री को दोपहर 1:50 बजे सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार पहुंचना था, लेकिन वे 2:25 बजे पहुंचे। उन्होंने शाम करीब 4:10 बजे तक समीक्षा बैठक की। इस दौरान जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने प्रोजेक्टर के माध्यम से शहर के बड़े विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। इसमें मेट्रो के काम, सड़क, पुल, स्वच्छ भारत मिशन फेज-2, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के तहत कराए गए कामों की जानकारी दी
साथ ही, जनता दर्शन के दौरान शहर के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के सुंदरीकरण के कामों के बारे में बताया। इसके बाद नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने नगर निगम के विकास कार्यों के बारे में बताया। इसमें बनाए जा रहे कूड़ाघर, ग्रीन बेल्ट एवं नाला सफाई, स्ट्रीट लाइटों, रामादेवी चौराहे से हटाए गए अतिक्रमण, स्मार्ट सिटी के तहत कराए गए कामों की जानकारी दी।

सबसे बड़ी समस्या जाम का समाधान निकालें
इसके बाद केडीए ने बनाए गए फ्लैटों और योजनाओं के बारे में बताया। पुलिस कमिश्नर ने अवैध कब्जेदारों के खिलाफ और बड़े अपराधों पर की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। अंत में सीएम ने नालों की सफाई पर भी ध्यान देने पर जोर दिया। कहा कि बारिश में कहीं पानी न भरे। शहर की सबसे बड़ी समस्या जाम का समाधान निकालें।

विज्ञापन

ई-रिक्शों का रूट तय करें, पूरे शहर में लगवाएं कैमरे
ई-रिक्शों का पंजीकरण कराएं और रूट निर्धारण करें। अलग-अलग चौराहों पर जो अवैध स्टैंड बनाए हैं, इनके खिलाफ कार्रवाई करें। शहर में उपयुक्त स्थान पर कन्वेंशन सेंटर बनाने के निर्देश दिए। पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिए कि अवैध कब्जेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। सुरक्षा व्यवस्था के लिए ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जल्द ही शहरभर में कैमरे लगवाएं। उन्होंने कहा कि जनता से संबंधित जो भी विकास कार्य हैं, उनको समय से कराएं। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed