{"_id":"61d59a3cabcc8f405c59823f","slug":"kanpur-three-packaging-firms-deposited-rs-59-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: तीन पैकेजिंग फर्मों ने जमा किए 59 लाख रुपये, कर चोरी की आशंका में एसजीएसटी ने मारा था छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: तीन पैकेजिंग फर्मों ने जमा किए 59 लाख रुपये, कर चोरी की आशंका में एसजीएसटी ने मारा था छापा
Wed, 05 Jan 2022 06:47 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 05 Jan 2022 06:47 PM IST
सार
तीनों फर्में पान मसाला पैकिंग सामग्री बनाने के साथ ही 50 से ज्यादा कंपनियों के लिए पैकिंग तैयार करती हैं। शुरुआती जांच में तीनों जगह पर बड़े पैमाने पर स्टाक में गड़बड़ी मिली थी। कपूर पैक प्रिंट और कपूर फ्लेक्सिबल पैकिंग ने गड़बड़ी की बात स्वीकार भी की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसजीएसटी की एसआईबी की अलग-अलग टीमों की ओर से तीन पान मसाला पैकेजिंग फर्मों पर की गई कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। तीनों फर्मों से 59 लाख रुपये जमा कराए हैं। एक करोड़ से ज्यादा का स्टाक जब्त किया गया है।
कर चोरी की आशंका में मंगलवार को एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन पीके सिंह, ग्रेड टू एसआईबी बृजेश कुमार मिश्रा और अरविंद मिश्रा के निर्देश पर टीमों ने फजलगंज स्थित कपूर पैक प्रिंट प्राइवेट लिमिटेड, कालपी रोड स्थित कपूर फ्लेक्सिबल पैकिंग प्राइवेट लिमिटेड और पनकी स्थित लैटेक्स केमिकल प्राइवेट लिमिटेड के यहां एक साथ छापा मारा था।
तीनों फर्में पान मसाला पैकिंग सामग्री बनाने के साथ ही 50 से ज्यादा कंपनियों के लिए पैकिंग तैयार करती हैं। शुरुआती जांच में तीनों जगह पर बड़े पैमाने पर स्टाक में गड़बड़ी मिली थी। कपूर पैक प्रिंट और कपूर फ्लेक्सिबल पैकिंग ने गड़बड़ी की बात स्वीकार भी की थी। इसके दोनों फर्म के संचालकों ने क्रमश: 20 लाख और 14 लाख रुपये जमा कर दिए थे।
विज्ञापन
कपूर फ्लेक्सिबल के यहां 70 लाख से ज्यादा का अघोषित स्टाक मिला था। तीसरी फर्म लैटेक्स केमिकल प्राइवेट लिमिटेड के यहां बुधवार सुबह तक जांच चली। यहां भी बड़े पैमाने पर पैकेजिंग मैटीरियल का स्टाक मिला था। फर्म संचालक ने गड़बड़ी स्वीकार कर 25 लाख रुपये जमा किए हैं। तीनों जगहों पर मिले स्टाक का मिलान किया जा रहा है।