{"_id":"6326d2ef2f9247503c16ef57","slug":"kanpur-three-laborers-who-landed-in-septic-tank-died-due-to-poisonous-gas","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सेप्टिक टैंक में उतरे तीन मजदूरों की जहरीली गैस से मौत, निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे थे तीनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सेप्टिक टैंक में उतरे तीन मजदूरों की जहरीली गैस से मौत, निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे थे तीनों
Sun, 18 Sep 2022 01:45 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 18 Sep 2022 01:45 PM IST
सार
कानपुर में रविवार को सेप्टिक टैंक में उतरे तीन मजदूरों की जहरीली गैस से मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
कानपुर: सेप्टिक टैंक में उतरे तीन मजदूरों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ। बर्रा के मालवीय नगर में रविवार दोपहर एक निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में उतरे तीन मजदूरों की जहरीली गैस से मौत हो गई। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
मालवीय नगर में कुशल गुप्ता अपने मकान का निर्माण करवा रहे हैं। एसीपी गोविंद नगर विकास कुमार पांडेय ने बताया कि मकान में एक सेप्टिक टैंक बना हुआ है। जिसमें कुछ काम करने के लिए रविवार को शिवा तिवारी (25), अंकित पाल (28) और अमित कुमार (26) घुसे थे। अचानक से उनका दम घुटने लगा। तीनों टैंक के भीतर ही बेजान हो गए। वहां पर मौजूद लोगों ने तीनों को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने एक-एक कर तीनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन