{"_id":"60e2edf13cb160403534b746","slug":"kanpur-threatened-to-liberate-india-by-sending-message-from-pakistan-10-recordings-sent-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पाकिस्तान से मैसेज भेजकर दी इंडिया को आजाद कराने की धमकी, फेसबुक पर भेजी गईं 10 रिकार्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पाकिस्तान से मैसेज भेजकर दी इंडिया को आजाद कराने की धमकी, फेसबुक पर भेजी गईं 10 रिकार्डिंग
Mon, 05 Jul 2021 05:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 05 Jul 2021 05:03 PM IST
सार
राष्ट्रीय प्रवक्ता कौसर हसन मजीदी ने राष्ट्रविरोधी ताकतों के विरोध में अभियान छेड़ा हुआ है। उन्होंने धर्मांतरण में पाकिस्तानी संस्था दावते इस्लामी और उसके समर्थकों पर आरोप लगाया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर तूने मां का दूध पिया है तो हमें अपने मुल्क से निकालकर दिखा...तेरी आने वाली सात पुश्तें भी हमें नहीं निकाल सकतीं...। जब तक तेरी तीसरी पुश्त आएगी, तब तक हम इंडिया को आजाद करवा लेंगे....। कुछ इसी तरह की धमकियों से भरी रिकार्डिंग पाकिस्तान से सूफी इस्लामिक बोर्ड के राष्ट्रीय प्रवक्ता कौसर हसन मजीदी के फेसबुक मैसेंजर पर रविवार को पाकिस्तानी संस्था दावते इस्लामी के समर्थक की ओर से भेजी गई हैं।
उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों को अवगत कराया है। राष्ट्रीय प्रवक्ता कौसर हसन मजीदी ने राष्ट्रविरोधी ताकतों के विरोध में अभियान छेड़ा हुआ है। उन्होंने धर्मांतरण में पाकिस्तानी संस्था दावते इस्लामी और उसके समर्थकों पर आरोप लगाया था। मजीदी के अनुसार दावते इस्लामी ने शहर के साथ ही पूरे देश में डोनेशन बॉक्स लगा रखे हैं। इससे धर्मांतरण में जुटे लोगों को फंडिंग की जा रही है।
इस बात पर पाकिस्तान और बिहार से धमकी के बाद रविवार को उनके मैसेंजर पर खुद को पाकिस्तान गुजरावाला शहर से दावते इस्लामी का अनुयायी बताने वाले शहीर मलिक ने रिकॉर्डिंग भेजी है। इसमें गालियां बकने के साथ ही इंडिया में कुछ खास लोगों को छोड़कर सभी का कत्लेआम करने की भी धमकी दी। उन्होंने सभी रिकार्डिंग सोमवार को पुलिस अधिकारियों को सौंपने की बात कही है।
विज्ञापन
युद्धस्तर पर छेड़ा धर्मांतरण का अभियान
राष्ट्रीय प्रवक्ता ने जूही परमपुरवा स्थित आवास पर पत्रकार वार्ता कर बताया कि दावते इस्लामी के पाकिस्तानी यू-ट्यूब चैनल मदनी से उन्होंने साक्ष्य के रूप में कई ऐसे वीडियो एकत्रित किए हैं, जिनमें धर्मांतरण कराने के लिए युद्ध स्तर पर अभियान छेड़े जाने की बात कही गई है। इन वीडियो में कुछ कानपुर के धर्म स्थलों के बने हैं। कौसर हसन मजीदी के अनुसार दावते इस्लामी भी पीएफआई विचारधारा वाली संस्था है और दोनों का उद्देश्य एक ही है। उनके साथ राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य सैय्यद जियारत अली शाह हक्कानी मलंग व आईटी सेल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौरव कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे।