फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Thieves stole goods worth nine lakh rupees from the home of a betel nut trader

Kanpur: सुपाड़ी कारोबारी के घर से नौ लाख का माल समेट ले गए चोर, वारदात के वक्त दिल्ली में था परिवार

Mon, 17 Nov 2025 08:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 17 Nov 2025 08:23 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Thieves stole goods worth nine lakh rupees from the home of a betel nut trader
सुपाड़ी कारोबारी के घर चोरी - फोटो : अमर उजाला
किदवईनगर थाना क्षेत्र में बेखौफ चोर सुपाड़ी कारोबारी के घर से नकदी और गहने समेत करीब नौ लाख का माल समेट ले गए। घटना के वक्त पीड़ित परिवार घर पर नहीं था। पड़ोसी की सूचना पर पहुंचे कारोबारी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी खंगालने शुरू किए तो चोर घर में दाखिल होते दिखाई दिए।
विज्ञापन


आंबेडकरनगर कच्ची बस्ती निवासी हर्षित यादव सुपाड़ी कारोबारी हैं। उनकी मां मीनू ने पुलिस को बताया कि 13 नवंबर को हर्षित कारोबार के चलते दिल्ली और वह गुजैनी निवासी बहन हेमा के घर गईं थीं। रात में वहीं रुक गईं। सुबह पड़ोसी ने उन्हें फोन कर घर के पीछे का दरवाजा खुला होने की सूचना दी। लौटीं तो कमरे के ताले टूटे और अलमारी खुली थी। उसका लॉकर टूटा पड़ा था।
विज्ञापन


लॉकर में रखे सोने की चेन, तीन अंगूठी, गले का हार, पायल समेत करीब आठ लाख के गहने और 80 हजार रुपये नकद गायब थे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। किदवईनगर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने महिला के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाले तो रात करीब तीन बजे चोर घर में घुसते नजर आए हैं। शातिरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed