{"_id":"6a64f63aa2cb747a170ceea8","slug":"kanpur-thieves-make-off-with-goods-worth-21-lakh-from-retired-pac-jawan-s-home-2026-07-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सेवानिवृत्त पीएसी जवान के घर से 21 लाख का माल उठा ले गए चोर, सीसीटीवी में दिखे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सेवानिवृत्त पीएसी जवान के घर से 21 लाख का माल उठा ले गए चोर, सीसीटीवी में दिखे आरोपी
Sat, 25 Jul 2026 11:25 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:25 PM IST
सार
Kanpur news: सेवानिवृत्त पीएसी जवान के घर चोरी की घटना हनुमंत विहार थाना क्षेत्र की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के बख्तौरीपुरवा में शातिर चोरों ने सेवानिवृत्त पीएसी जवान के घर से नकदी समेत करीब 21 लाख का माल पार कर दिया। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरु की। पुलिस को घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध नजर आए हैं। बख्तौरीपुरवा निवासी फूल सिंह पीएसी से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने बताया कि मकान के पीछे स्थित प्लाॅट में पशु बांधते हैं।
उनकी देखरेख के लिए बहू रात में वहां गई थी। मुख्य गेट पर ताला लगा था। सुबह करीब छह बजे लौटने पर उसे मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। अंदर लकड़ी का दरवाजा भी टूटा पड़ा था जबकि कमरों में रखा सारा सामान बिखरा हुआ था। चोर कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे नकदी और गहने उठा ले गए। अलमारी के लाॅकर में उनकी पत्नी कलावती, बड़ी बहू पिंकी, छोटी बहू ममता और बेटी ममता के करीब 19.50 लाख रुपये के गहने और 1.20 लाख रुपये रखे थे।

कैमरे में कैद हुए चोर
- फोटो : अमर उजाला
उनका आरोप है कि चोरी से पहले शातिरों ने दूसरी मंजिल पर सो रहे नाती को कुछ नशीला पदार्थ सुंघा दिया था। जब बहू उसे जगाने पहुंची तो वह बेहोशी की हालत में बिस्तर पर पड़ा था। काफी प्रयास के बाद उसे होश में लाया जा सका। हनुमंत विहार थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले गए हैं। इसमें दो संदिग्ध नजर आ रहे हैं। वारदात का जल्द खुलासा किया जाएगा।