{"_id":"6a494d39e264d1b30402ffb3","slug":"kanpur-thieves-break-into-locked-house-steal-jewelry-and-cash-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर-नकदी चोरी, आसपास लगे सीसी कैमरे खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर-नकदी चोरी, आसपास लगे सीसी कैमरे खंगाल रही पुलिस
Sat, 04 Jul 2026 11:44 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
ताला तोड़कर चोरी
- फोटो : अमर उजाला
चकेरी थाना क्षेत्र के श्यामनगर में बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर चोर जेवर-नकदी चोरी कर ले गए। शनिवार को गुरुग्राम से घर पहुंचने पर चोरी का पता चला। श्यामनगर स्थित सीओडी पुल के पास रहने वाले रूपेश ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2024 में उनकी मां के निधन के बाद पिता रामकृष्ण, छोटे भाई अतुल, पत्नी और बच्चे हरियाणा के गुरुग्राम में रहने लगे।
शनिवार दोपहर करीब तीन बजे घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का मेनगेट का लॉक बंद मिला लेकिन अंदर चैनल और दरवाजे के ताले टूटे पड़े थे। घर स जेवर और नकदी गायब थी। घर में रखे करीब 50 साल पुराने पीतल व अन्य धातु के बर्तन भी गायब थे। सूचना पर चकेरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कार्यवाहक थाना प्रभारी जावेद अहमद ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं।