फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur There will be no water supply today and tomorrow Jalkal will connect pipeline to pumping station

Kanpur: आज और कल नहीं आएगा पानी, जलकल विभाग जोड़ेगा पंपिंग स्टेशन से पाइपलाइन, ये इलाके होंगे प्रभावित

Sun, 06 Jul 2025 11:15 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 06 Jul 2025 11:15 AM IST
सार

Kanpur News: आज पंपिंग स्टेशन की टंकी से पानी की आपूर्ति करने के बाद पाइपलाइन जोड़ने का कार्य शुरू होगा, जो सात जुलाई को दोपहर तक काम पूरा करा लिया जाएगा।

विज्ञापन
Kanpur There will be no water supply today and tomorrow Jalkal will connect pipeline to pumping station
गंगा बैराज पंपिंंग स्टेशन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में चटाईमोहाल, घुमनीमोहाल (घुमनीबाजार), कमला टावर, फीलखाना, बिरहाना रोड में छह जुलाई की शाम और सात जुलाई की सुबह नलों से पानी नहीं आएगा। इसकी वजह से करीब 10,000 लोगों को पानी की किल्लत होगी। इस दौरान जलकल विभाग फीलखाना जोनल पंपिंग स्टेशन से बैराज की पाइपलाइन जोड़ेगा।

विज्ञापन

जलकल विभाग जोन-1 के अधिशासी अभियंता ने बताया कि गणेश शंकर विद्यार्थी पार्क महेश्वरीमोहाल स्थित फीलखाना जोनल पंपिंग स्टेशन से मुख्य पाइपलाइन को जोड़ने का कार्य कराया जाना है। छह जुलाई को पंपिंग स्टेशन की टंकी से सुबह के समय पानी की आपूर्ति करने के बाद पाइपलाइन जोड़ने का कार्य शुरू होगा।

विज्ञापन

36 घंटे तक किफायत से उपयोग करने की अपील
सात जुलाई को दोपहर तक काम पूरा करा लिया जाएगा। सोमवार शाम को जोनल पंपिंग स्टेशन से चटाईमोहाल, घुमनीमोहाल, कमला टावर, बिरहाना रोड में पानी की आपूर्ति शुरू की जाएगी। उन्होंने इन मोहल्लों में रहने वालों से रविवार सुबह ही पानी का स्टॉक करने और 36 घंटे तक किफायत से उपयोग करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed