{"_id":"6161572d8ebc3e1dde76f322","slug":"kanpur-there-was-a-ruckus-in-panki-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पनकी मंदिर में फिर हुआ बवाल, टीका न लगाने पर पुजारी को किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पनकी मंदिर में फिर हुआ बवाल, टीका न लगाने पर पुजारी को किया लहूलुहान
Sat, 09 Oct 2021 02:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 09 Oct 2021 02:24 PM IST
विज्ञापन
पनकी मंदिर में बवाल: घायल पुुजारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के पनकी मंदिर में शुक्रवार को दर्शन के दौरान माथे पर टीका न लगाने को लेकर हुए विवाद में ट्रस्टी ने साथियों संग मिलकर पुजारी और उनके भाई को पीट दिया। पुजारी ने ट्रस्टी समेत सात नामजद और आठ अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कराई है।
पनकी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पुजारी सुरेशदास शुक्रवार रात श्रद्धालुओं को गर्भगृह में दर्शन करा रहे थे। इस बीच पनकी मंदिर ट्रस्ट से जुड़े रमाकांत दर्शन करने पहुंचे। पुजारी ने बताया कि व्यस्तता के चलते वह उनके माथे पर टीका नहीं लगा पाए।
आरोप है कि सुरेशदास अपने भाई राजू शुक्ला के साथ बाहर आए तो वहां पहले से मौजूद रमाकांत मिश्रा ने गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध पर रमाकांत ने अपने साथियों संग मिलकर उन्हें व भाई को तमंचे की बट, लोहे की रॉड से पीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि महंत कृष्ण दास और उनके बेटे ने हमला कराया है।
विज्ञापन
हालांकि, महंत कृष्णदास ने बताया कि मारपीट की घटना मंदिर परिसर के बाहर की है। दोनों पक्षों में लेनदेन का विवाद था। सुरेशदास के आरोप निराधार हैं। सुरेशदास की तहरीर पर पुलिस ने रमाकांत समेत रिशु, आनंद मिश्रा, रोहित सेंगर, सूरज चौहान, कृष्णलाल शुक्ला, शिवम शुक्ला और आठ अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है।