फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur The young man broke the mobile while talking then committed suicide by hanging himself from a tree

Kanpur: युवक ने बात करते हुए मोबाइल तोड़ा, फिर पेड़ से लटककर दे दी जान, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Tue, 19 Aug 2025 10:35 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 19 Aug 2025 10:35 AM IST
सार

Kanpur News: भीतरगांव के तिवारीपुर गांव में एक युवक ने किसी से बात करते हुए गुस्सा होकर अपना फोन तोड़ दिया और उसके बाद पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Kanpur The young man broke the mobile while talking then committed suicide by hanging himself from a tree
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में साढ़ थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में सोमवार रात एक युवक ने किसी से फोन पर बात करते हुए अपना फोन पटक कर तोड़ दिया। इसके बाद घर के पीछे एक बेल के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान विवेक पासवान (22) पुत्र रामकिशन पासवान के रूप में हुई है।

विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, विवेक सोमवार रात को किसी से फोन पर बात कर रहा था। बातचीत के दौरान ही वह गुस्सा हो गया और अपना मोबाइल फोन पटक कर तोड़ दिया। इसके बाद वह घर के पीछे चला गया और रस्सी के सहारे बेल के पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए युवक की कॉल डिटेल निकाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed