फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: The number of passengers going to Maha Kumbh decreased, special MEMUs were standing

Kanpur: महाकुंभ जाने वाले यात्रियों की संख्या घटी, खड़ी रहीं स्पेशल मेमू

Wed, 05 Feb 2025 08:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 05 Feb 2025 08:26 PM IST
सार

Kanpur News: प्रयागराज से लौटने वाली ट्रेनों में भीड़ दिखी। वहीं सेंट्रल और गोविंदपुरी से जाने वाली गाड़ियों में यात्रियों की संख्या सामान्य रही।

विज्ञापन
Kanpur: The number of passengers going to Maha Kumbh decreased, special MEMUs were standing
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकुंभ जाने वाले यात्रियों की संख्या में कमी आई है। बुधवार को सेंट्रल और गोविंदपुरी से एक भी स्पेशल मेमू प्रयागराज रवाना नहीं की गई। वहीं, प्रयागराज से लौटने वाली गाड़ियां श्रद्धालुओं से भरकर लौट रही हैं। स्टेशन अधीक्षक अवधेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि वसंत पंचमी के शाही स्नान से पहले तक प्रतिदिन काफी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज जा रहे थे। 50 से ज्यादा मेला स्पेशल ट्रेनों के साथ ही स्पेशल मेमू भी चलाई जा रही थी। मंगलवार से सेंट्रल स्टेशन से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य हो गई है। मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या और वसंत पंचमी के अमृत स्नान के बाद शिवरात्रि पर प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने का अनुमान है।
विज्ञापन

प्रयागराज रूट पर हर आधे घंटे में ट्रेन चलाई जा रही हैं। स्पेशल मेमू रैक भी गोविंदपुरी और सेंट्रल स्टेशन पर खड़े हैं। यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर मेमू चलाने के निर्देश हैं। - आशुतोष कुमार सिंह, डिप्टी सीटीएम (कानपुर सेंट्रल)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed