{"_id":"5f64652bbd286f0cb9652fc5","slug":"kanpur-the-miscreants-sneaked-into-the-house-of-a-maurang-businessman-and-robbed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: घर में घुस चाकू गरम की, दो महिलाओं को बंधक बनाकर किडनी निकाल लेने की धमकी दे लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: घर में घुस चाकू गरम की, दो महिलाओं को बंधक बनाकर किडनी निकाल लेने की धमकी दे लूटा
Fri, 18 Sep 2020 01:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 18 Sep 2020 01:14 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : amar ujala
कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के स्वर्ण जयंती विहार में बृहस्पतिवार रात को निर्माणाधीन मकान में घुसे दो बदमाशों ने बड़े ही बेखौफ अंदाज में लूट की वारदात को अंजाम दिया। घर में मौजूद दो महिलाओं ने लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने चाकू की नोक पर बंधक बनाया।
इसके बाद एक बदमाश ने गैस जलाकर चाकू गरम की और किडनी निकाल लेने की धमकी देकर नगदी समेत दो लाख के जेवरात समेट ले गए। मूलरूप से हमीरपुर निवासी सौरभ सिंह ने बताया कि वे यशोदा नगर निवासी इंजीनियर अंकुर कटियार के स्वर्णजयंती विहार के निर्माणाधीन मकान में पत्नी पूनम, मां प्रेमकुमारी और दो साल के बेटे कुनाल के साथ रहकर रखवाली करते हैं।

गुरुवार को वह प्रापर्टी के काम से बाइक से लखनऊ गया था। पत्नी पूनम ने बताया कि देर रात करीब 1:30 बजे मास्क लगाए दो लुटेरे हाथ में चाकू लेकर बाउंड्री फांदकर घुस आए। एक बदमाश ने पूनम को और दूसरे ने वृद्धा को दुपट्टे से बांध दिया। नगदी और जेवर आदि के बारे में पूछा तो उन्होंने मना कर दिया।
इस पर एक बदमाश ने गैस जलाई और चाकू गर्म कर किडनी निकालकर बेचने की धमकी दी। इससे घबराकर उन्होंने अलमारी की चाभी दे दी। इसके बाद बदमाश अलमारी में रखे 14 हजार नगद, जेवरात निकाल लिए। बेटे को जान से मारने की धमकी देकर सास-बहू के भी जेवर उतरवा लिए। फोन पर सूचना मिलने के बाद सौरभ सिंह बृहस्पतिवार सुबह घर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
एक घंटे 40 मिनट घर में रुके बदमाश
पुलिस ने मकान के पीछे एक घर में लगे कैमरे के फुटेज चेक किए। इसमें रात 1:30 बजे दो बदमाश आते नजर आए और 3:10 बजे जाते नजर आए। पूनम ने बताया कि लुटेरों ने घर के अंदर एक-एक सामान की इत्मिनान से तलाशी ली।