{"_id":"5f5a76798ebc3e213c2aa81e","slug":"kanpur-the-entrance-examination-of-24-courses-is-to-be-held-on-14-and-15-in-the-university-campus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: 24 पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा विश्वविद्यालय परिसर में, 14 और 15 को होनी है परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: 24 पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा विश्वविद्यालय परिसर में, 14 और 15 को होनी है परीक्षा
Fri, 11 Sep 2020 10:46 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 11 Sep 2020 10:46 AM IST
विज्ञापन
कानपुर विश्वविद्यालय
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में 24 पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा होगी। एलएलबी छोड़कर सभी विषयों की परीक्षा विश्वविद्यालय में ही होगी। एलएलबी की परीक्षा के लिए आठ कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है।
यह जानकारी गुरुवार को हुई परीक्षा समिति की बैठक में दी गई। एलएलबी, बीए-एलएलबी, एमबीए, डॉफार्मा समेत 25 पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षाएं 14 व 15 सितंबर को होनी है। परीक्षा में करीब 13 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
प्रवेश परीक्षा विश्वविद्यालय कैंपस में बने पांच केंद्रों में तीन पालियों में होगी। एलएलबी की परीक्षा 15 सितंबर को डीएवी कॉलेज, डीबीएस कॉलेज, अर्मापुर कॉलेज, वीएसएसडी कॉलेज, पीपीएन कॉलेज क्राइस्टचर्च कॉलेज, डीसी लॉ कॉलेज व बीएनडी कॉलेज में होगी।
विज्ञापन
परीक्षा में कोविड-19 के सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। छात्रों को जागरूक करने के लिए परीक्षा के प्रवेश पत्र पर भी कोविड-19 के नियमों का उल्लेख किया गया है। बैठक में असिस्टेंट रजिस्ट्रार ज्ञानेंद्र शुक्ला, डॉ. संदीप कुमार सिंह, डॉ. संदेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।