फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Test match: Captain Rahane said will start with victory

Kanpur Test match: कप्तान रहाणे बोले- हमारी युवा टीम भी मजबूत, जीत से करेंगे शुरुआत

Wed, 24 Nov 2021 06:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 24 Nov 2021 06:12 PM IST
सार

वर्चुअल प्रेसवार्ता में कप्तान रहाणे ने कहा कि भारतीय ओपनर लोकेश राहुल मांशपेशियों में खिंचाव के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर हो गये हैं। टीम में विराट कोहली, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल और ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में युवा खिलाड़ी खुद को साबित करेंगे।

विज्ञापन
Kanpur Test match: Captain Rahane said will start with victory
अभ्यास करते भारतीय टीम के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टी-20 सीरीज में जीत के बाद भारतीय टीम टेस्ट सीरीज में भी विजयी आगाज की मंशा से मैदान में उतरेगी। मध्यक्रम में विराट की कमी को पूरा करने के लिए भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट पर्दापण करेंगे।
विज्ञापन


वे भारतीय टीम के 303वें टेस्ट खिलाड़ी बन जाएंगे। बुधवार को अभ्यास सत्र के बाद हुई वर्चुअल प्रेसवार्ता में कप्तान रहाणे ने कहा कि भारतीय ओपनर लोकेश राहुल मांशपेशियों में खिंचाव के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन


टीम में विराट कोहली, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल और ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में युवा खिलाड़ी खुद को साबित करेंगे। श्रेयस अय्यर टीम में मध्यक्रम की कमान संभालेंगे। हालांकि कप्तान ने अंतिम एकादश के बारे में कोई बात नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह पहले टेस्ट में कीवी टीम के खिलाफ विजयी आगाज करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारतीय टीम घरेलू मैदान में अपना पहला मुकाबला खेलने जा रही है। घरेलू मैदान व पिच के व्यवहार का फायदा टीम को मिलेगा।

हालांकि न्यूजीलैंड टीम भी काफी मजबूत है। वह मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियन है। ग्रीनपार्क का विकेट स्पिनर के लिए मददगार हो सकता है और न्यूजीलैंड टीम के पास भी बेहतर स्पिन गेंदबाज है। जो मैच को किसी भी ओर मोड़ सकते हैं।

टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ की तारीफ करते हुए रहाणे ने कहा कि वह प्रत्येक खिलाड़ी पर फोकस करते हैं। उनकी क्षमता का टीम में सही उपयोग किया जा रहा है। उनके मार्गदर्शन में भारतीय टीम टी-20 के बाद टेस्ट सीरीज में विजयी आगाज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed