{"_id":"61e9a5f1924ed450245c4232","slug":"kanpur-tejas-express-will-run-for-three-days-in-25-weeks-bharat-darshan-train-running-from-today-postponed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: 25 सप्ताह में तीन दिन चलेगी तेजस एक्सप्रेस, आज से चलने वाली भारत दर्शन ट्रेन स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: 25 सप्ताह में तीन दिन चलेगी तेजस एक्सप्रेस, आज से चलने वाली भारत दर्शन ट्रेन स्थगित
Thu, 20 Jan 2022 11:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
तेजस एक्सप्रेस
- फोटो : twitter@indian railway
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ से दिल्ली वाया कानपुर चलने वाली तेजस एक्सप्रेस शुक्रवार से लगातार चार दिन चलेगी। इसके बाद 25 जनवरी से 15 फरवरी तक सप्ताह में तीन दिन (शुक्रवार, शनिवार और रविवार) ही चला करेगी। अभी मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चल रही थी। कोरोना संक्रमण बढ़ने और यात्रियों की संख्या में आ रही गिरावट की वजह से आईआरसीटीसी ने यह फैसला लिया है। आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत सिन्हा ने रेलवे को पत्र लिखकर यह जानकारी दे दी है।
सीटें न भरने और कोरोना संक्रमण बढ़ने के मद्देनजर लिया गया फैसला
आईआरसीटीसी की प्रस्तावित भारत दर्शन यात्रा ट्रेन 21 जनवरी से 30 जनवरी चलनी थी, जिसे स्थगित कर दिया गया है। कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से यह निर्णय लिया गया है। जिन लोगों ने इसमें बुकिंग करा ली है, वह रिफंड ले सकते हैं। अभी आगे इस ट्रेन को चलाना है लेकिन तारीख निर्धारित नहीं की गई है। इसलिए बाद में भी यात्रा के लिए समायोजन हो सकता है।
इस टूर पैकेज के तहत अयोध्या, वाराणसी, जसीडीह, गया, गंगासागर ,जगन्नाथपुरी, कोणार्क विष्णुपद मंदिर के दर्शन कराए जाने थे। नौ रातों और 10 दिनों के पैकेज का प्रति व्यक्ति मूल्य 9450 रुपये तय किया गया था। कानपुर के लिए मोबाइल नंबर 8287930934/ 8287930932 पर जानकारी की जा सकती है। यह जानकारी आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर फिलहाल इस ट्रेन को स्थगित कर दिया गया है।