फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Technical flaws in voter list revision in Shuklaganj public queues up under pressure of notices

Kanpur: शुक्लागंज में मतदाता सूची पुनरीक्षण में तकनीकी खामियां, नोटिस के दबाव में कतारों में लगी जनता

Sat, 31 Jan 2026 11:32 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 31 Jan 2026 11:32 AM IST
सार

Kanpur News: शुक्लागंज नगर पालिका में एसआईआर सर्वे शिविर के दौरान मतदाताओं को सुबह नोटिस देकर उसी दिन फॉर्म जमा करने का फरमान जारी किया गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। 200 मतदाताओं ने किसी तरह अपने दस्तावेज जमा किए।

विज्ञापन
Kanpur Technical flaws in voter list revision in Shuklaganj public queues up under pressure of notices
200 मतदाताओं ने जैसे-तैसे जमा किए फॉर्म - फोटो : amar ujala

विस्तार

शुक्लागंज में एसआईआर सर्वे को लेकर कई स्थानों पर शिविर लगाए गए। इसमें मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए मतदाताओं की भीड़ उमड़ी। उन मतदाताओं को ज्यादा परेशानी हुई, जिन्हें आज ही मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए नोटिस दी गई और आज ही जमा करने को कहा गया। वहीं, एसआईआर सर्वे कार्य में कई अन्य तकनीकी खामियां होने से कार्य को पूरा कराने में बीएलओ को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा।

विज्ञापन

राजधानी मार्ग स्थित नगर पालिका के सभागार में लगे शिविर में मतदाता सूची में नाम जोड़े जाने के लिए लोगों की भीड़ पहुंची। यहां वह मतदाता अधिक परेशान दिखे, जिन्हें शुक्रवार को ही फार्म जमा करने की नोटिस दी गईं। फार्म जमा करने आए रामप्रकाश, प्रकाशा देवी, मोहम्मद हसीब व सुशील कुमार ने बताया कि आज ही उन्हें नोटिस देकर बताया गया कि उनका नाम मतदाता सूची में नहीं है और पालिका पहुंच कर संबंधित दस्तावेज दिखाते हुए पुन: फार्म जमा करें।

विज्ञापन



नोटिस वाले 200 मतदाताओं के फार्म पालिका में जमा
ऐसे में इतने कम समय में काफी दिक्कतें आईं। वहीं कई बीएलओ ने बताया कि कई महिलाएं शादी के बाद ससुराल के नए पते पर रहने लगी हैं, ऐसे में मिलान करने में काफी समय लग रहा है। एईआरओ व नायब तहसीलदार धीरज त्रिपाठी, रूचि बाजपेई, अनुपमा सेंगर ने बताया कि जो दिक्कतें आ रही है उनका मौके पर ही निस्तारण करने की हर संभव कोशिश की जा रही है। शुक्रवार को नोटिस वाले 200 मतदाताओं के फार्म पालिका में जमा किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed