{"_id":"66f44d1115be8ef525073e8b","slug":"kanpur-teacher-breaks-engagement-after-being-pressured-for-physical-relationship-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: शारीरिक संबंध के लिए बनाया दबाव तो शिक्षिका ने तोड़ी सगाई, सोशल मीडिया पर की अभद्र पोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: शारीरिक संबंध के लिए बनाया दबाव तो शिक्षिका ने तोड़ी सगाई, सोशल मीडिया पर की अभद्र पोस्ट
Wed, 25 Sep 2024 11:26 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 25 Sep 2024 11:26 PM IST
सार
Kanpur News: शारीरिक संबंध के लिए दबाने बनाने पर शिक्षिका ने सगाई तोड़ दी। आरोप है कि विरोध करने पर मारपीट की गई। पुलिस ने आरोपी मां-बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
चकेरी में सगाई तोड़ने से नाराज युवक ने सोशल मीडिया पर अभद्र पोस्ट कर प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका को बदनाम करने की कोशिश की। जानकारी होने पर जब शिक्षिका ने विरोध किया तो आरोपी ने गालीगलौज कर मारपीट की। पुलिस तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
चकेरी निवासी महिला के अनुसार उनका विवाह 2009 में हो चुका था, लेकिन पति से मतभेद के चलते तलाक ले लिया था। वह अपनी बेटी के साथ रहकर प्राइवेट स्कूल में नौकरी करती हैं। महिला के अनुसार उन्होंने दूसरा विवाह करने के लिए मेट्रोमेनियल साइट पर आईडी बनाई थी। वर्ष 2020 में सोशल मीडिया के माध्यम से इटावा के अशोकनगर निवासी बृजेश तिवारी से संपर्क हुआ। बृजेश ने खुद को प्राइमरी स्कूल में शिक्षक बताते हुए शादी का प्रस्ताव रखा था। परिजनों की सहमति से उनकी सगाई हो गई।
विज्ञापन
आरोप है कि सगाई के बाद से ही आरोपी शारीरिक संबंध के लिए दबाव बनाने लगा। इससे तंग आकर उन्होंने सगाई तोड़ दी। आरोप है कि इससे नाराज बृजेश सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बदनाम करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उनके साथ गालीगलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन