फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Teacher arrested for romancing a student in NEET coaching institute

Kanpur: नीट कोचिंग संस्थान में छात्रा के साथ रोमांस करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, भेजा जेल

Mon, 30 Sep 2024 02:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 30 Sep 2024 02:04 PM IST
सार

Kanpur News: नीट कोचिंग संस्थान में छात्रा के साथ रोमांस करने वाले शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

विज्ञापन
Kanpur: Teacher arrested for romancing a student in NEET coaching institute
आरोपी शिक्षक साहिल सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के काकादेव में नीट की तैयारी कर रही छात्रा संग रोमांस करने वाले जीवविज्ञान के शिक्षक को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह कार्रवाई कोचिंग संचालक की तहरीर पर की गई है। उसने बताया कि साहिल 97 लाख के सालाना पैकेज में कोचिंग में बायोलॉजी विषय पढ़ाता था। दो साल में शिक्षक ने करीब 2.25 करोड़ रुपये कमाए। इसके बावजूद उसके ऊपर 10 से 20 लाख रुपये का क्षेत्रीय लोगों का कर्ज है।
विज्ञापन


काकादेव स्थित आई एंड आई कोचिंग संचालक आशीष श्रीवास्तव ने शिक्षक साहिल सिद्दीकी के खिलाफ छेड़छाड़ व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले कोचिंग में उनके नाम से बंद लिफाफा पड़ा मिला था। उसमें एक पेन ड्राइव थी। पेन ड्राइव को लैपटॉप में लगाकर देखा तो एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया। इसमें कोचिंग में जीवविज्ञान पढ़ाने वाले शिक्षक साहिल सिद्दीकी एक छात्रा के साथ कोचिंग परिसर में गलत कार्य कर रहा है। आरोपी शिक्षक 10 मिनट तक बाथरूम में छात्रा के साथ रहा। फिर बाहर निकलने के बाद अश्लील हरकत करते हुए सीसीटीवी फुटेज में नजर आया। आरोप लगाया कि विशेष समुदाय से ताल्लुक रखने वाला शिक्षक दूसरे धर्म छात्राओं को टारगेट कर अश्लीलता करता था।
विज्ञापन

कोचिंग संचालक ने बताया कि साहिल से पूछताछ करने पर वह भड़क गए और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाने लगे। साहिल का एक अश्लील वीडियो पहले भी आ चुका है। काकादेव पुलिस ने आरोपी शिक्षक साहिल सिद्दीकी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

एडीसीपी सेंट्रल महेश कुमार ने बताया कि जांच में शिक्षक के खिलाफ लगाए गए आरोप सही पाए गए हैं। आरोपी साहिल के खिलाफ छेड़छाड़ व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया। जिन धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है, उसमें सात साल से कम की सजा का प्रावधान है। फिलहाल आरोपी को शांतिभंग की धारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। सोमवार को छात्रा के कोर्ट में कलमबंद बयान दर्ज कराए जाएंगे। उसके बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

2023 का है वीडियो
शिक्षक का वायरल वीडियो वर्ष 2023 का है। कोचिंग संचालक का कहना है कि पहले भी आरोपी शिक्षक की छात्राओं ने शिकायत की थी। तब संचालक ने पुलिस को क्यों सूचना नहीं दी। अब ऐसा क्या हुआ कि पुराने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस बिंदु पर भी गंभीरता से जांच की जाएगी। - दिनेश चंद्र त्रिपाठी, डीसीपी सेंट्रल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed