{"_id":"68050508898df598f0011b4e","slug":"kanpur-teacher-and-young-man-committed-suicide-by-hanging-themselves-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: शिक्षिका और युवक ने फंदे पर लटककर दी जान, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: शिक्षिका और युवक ने फंदे पर लटककर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 20 Apr 2025 08:00 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 20 Apr 2025 08:00 PM IST
सार
Kanpur News: शिक्षिका और युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटनाएं गोविंद नगर और नौबस्ता थानाक्षेत्र में हुईं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोविंदनगर और नौबस्ता थानाक्षेत्र में शिक्षिका व युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। गोविंदनगर निवासी सौरभ पुरी और उनकी पत्नी अर्चिता (32) दक्षिण ने नामी स्कूलों में शिक्षक हैं। परिवार में बेटा मानविक और वर्णित है। रोज की तरह शनिवार रात सभी लोग खाना खाकर सो गए। इसके बाद रविवार सुबह महिला शिक्षिका का शव फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। वह लोग घटना के पीछे के कारण नहीं बता सके।
विज्ञापन
वहीं, नौबस्ता थानाक्षेत्र के राजीवनगर चंदीपुरवा निवासी सचिन सोनवानी (24) मानसिक रूप से बीमार थे। उन्होंने फंदे पर दुपट्टे से लटककर जान दे दी। पिता बाबूलाल ने बताया कि वह मजदूरी करके पत्नी वंदना, ढाई साल के बेटे उत्कर्ष को पालन पोषण कर रहा था। एक सप्ताह से वह मानसिक रूप से बीमार चल रहा था और खाना पीना ठीक से नहीं खा रहा था। शनिवार रात वह लोग सो गए तभी उसने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन