{"_id":"68389aa53bfd9bbc9d0467fd","slug":"kanpur-take-air-cargo-facility-from-chakeri-airport-from-june-2-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: दो जून से चकेरी एयरपोर्ट से लें हवाई माल परिवहन की सुविधा, दिल्ली, बंगलूरू, मुंबई तक भेज सकेंगे पार्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: दो जून से चकेरी एयरपोर्ट से लें हवाई माल परिवहन की सुविधा, दिल्ली, बंगलूरू, मुंबई तक भेज सकेंगे पार्सल
Thu, 29 May 2025 11:06 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 29 May 2025 11:06 PM IST
सार
दिल्ली, बंगलूरू, मुंबई, हैदराबाद तक पार्सल भेज सकेंगे। चकेरी एयरपोर्ट से हवाई माल परिवहन की सुविधा दो जून से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
चकेरी एयरपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में दो जून से हवाई माल परिवहन (एयर कार्गो) सेवा शुरू हो जाएगी। चकेरी स्थित एयरपोर्ट से दिल्ली, बंगलूरू, मुंबई, हैदराबाद तक एयर कार्गो की सुविधा मिलेगी। इससे सिर्फ सवा घंटे में शहर में बने उत्पाद व खानपान के पार्सल दिल्ली पहुंचेंगे। अभी इन वस्तुओं के पार्सल सड़क मार्ग से पहले लखनऊ और वहां से दिल्ली या अन्य शहरों को भेजे जाते थे। इससे समय के साथ खर्च भी बढ़ता था।
हवाई अड्डा निदेशक संजय कुमार ने बताया कि सोमवार से हवाई माल परिवहन सुविधा शुरू होगी। विमानन कंपनी सामान के पार्सल भेजने की रेट लिस्ट तैयार कर रही है। भेजे जाने वाले सामान का बीमा भी होगा। यह सुविधा सिर्फ इंडिगो की फ्लाइट में ही मिलेगी। कुछ समय बाद विदेश के लिए भी यह सुविधा शुरू की जाएगी।
फरवरी से चल रही थी तैयारी
शहर के चमड़ा उत्पादों की मांग विदेशों तक है। इसके अलावा यहां की ज्वैलरी, कपड़े, कुल्फी व सब्जियां भी देशभर में पसंद की जाती है। लोग अपने रिश्तेदारों और परिचितों को यह सामान पार्सल से भेजते हैं। अभी तक प्रदेश में हवाई माल परिवहन की सुविधा सिर्फ लखनऊ हवाई अड्डे से थी। कानपुर से माल परिवहन की सुविधा देने का प्रयास फरवरी से चल रहा था।