{"_id":"6a082b5ddb8c5ba4560165ba","slug":"kanpur-swatantra-dev-singh-said-congress-free-india-means-an-india-free-from-dynastic-politics-and-naxalism-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: स्वतंत्र देव सिंह का बड़ा बयान, बोले- कांग्रेस मुक्त का मतलब वंशवाद और नक्सलवाद मुक्त भारत, कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: स्वतंत्र देव सिंह का बड़ा बयान, बोले- कांग्रेस मुक्त का मतलब वंशवाद और नक्सलवाद मुक्त भारत, कही ये बात
Sat, 16 May 2026 02:01 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 16 May 2026 02:01 PM IST
सार
Kanpur News: कानपुर में भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में पहुंचे कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में देश से वंशवाद, नक्सलवाद और कम्युनिस्ट समाप्त हो गए हैं।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर पहुंचे उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जब हमारे नेता कहते हैं, कांग्रेस मुक्त तो उसका मतलब होता है वंशवाद मुक्त, नक्सलवाद मुक्त, माओवाद मुक्त। भारत देश की धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलवाद, माओवाद और कम्युनिस्ट समाप्त हो गया है। आज पश्चिम बंगाल में भी हमारी सरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरे देश में भी हमारी सरकार है। वंशवाद भी समाप्त हो गया है। बता दें कि मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भाजपा कानपुर की ग्रामीण इकाई के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र के मुख्य वक्ता के तौर पर कानपुर आए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता ही सबसे बड़ा है। भाजपा का कार्यकर्ता कब किस मुकाम पर पहुंच जाए, यह देश की जनता लगातार देख रही है।
विज्ञापन