फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Suspicious transactions in bank accounts, FIR on two account holders

कानपुर: बैंक खातों में संदिग्ध लेनदेन, दो खाताधारकों पर एफआईआर, पढ़ें पूरा मामला

Sun, 08 May 2022 10:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 08 May 2022 10:54 PM IST
सार

दो खातों में संदिग्ध लेनदेन के बाद वित्त मंत्रालय के निर्देश पर खाताधारकों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन
Kanpur: Suspicious transactions in bank accounts, FIR on two account holders
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में आईसीआईसीआई बैंक की गोविंद नगर शाखा के दो खातों में संदिग्ध लेनदेन हुआ है। पुलिस ने मामले में खाताधारकों पर धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की है। ये कार्रवाई वित्त मंत्रालय के निर्देश पर की गई है। इसके पहले भी शहर के दो अलग-अलग थानों में इसी तरह के मामलों की पांच एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं।
विज्ञापन


ये छठी एफआईआर दर्ज की गई है। दर्शनपुरवा निवासी आरती गुप्ता और लालबंगला के राजीव का गोविंद नगर स्थित आईसीआईसीआई बैंक में खाता है। गोविंद नगर इंस्पेक्टर रोहित तिवारी ने बताया कि दोनों के खाते से पिछले एक साल के अंदर बड़ा लेनदेन किया गया है, जिसको वित्त मंत्रालय ने पकड़ा। मंत्रालय के निर्देश पर क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच की, जिसमें प्रारंभिक जांच में गड़बड़ी की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


उसी आधार पर दोनों पर केस दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी ने बैंक से तमाम डाटा मांगा है ताकि पता चल सके कि आखिर खाते से कहां-कहां लेनदेन किया गया है। खाताधारकों का नाम व पते का भी सत्यापन किया जा रहा है। अगर खाताधारक उपलब्ध हुआ तो उससे पहले पूछताछ की जाएगी। तब आगे की कार्रवाई होगी। अब तक शहर के अलग-अलग बैंक के 215 खातों में संदिग्ध लेनदेन की बात सामने आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed