फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Suicide Intermediate student hanged herself to death wrote on her hand the name and number of molester

Kanpur Suicide: इंटर की छात्रा फंदा लगाकर दी जान, हाथ में लिखा- शोहदे का नाम और नंबर, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 06 Jul 2025 03:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 06 Jul 2025 03:48 PM IST
सार

Kanpur News: गोविंदनगर थाना क्षेत्र में इंटर की छात्रा ने हाथ में शोहदे का नाम व नंबर लिखकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि शनिवार रात साथियों के साथ छात्र के घर पहुंचे शोहदे ने छत पर सिंदूर की डिब्बी फेंकी थी।

विज्ञापन
Kanpur Suicide Intermediate student hanged herself to death wrote on her hand the name and number of molester
छत पर फेंकी गई सिंदूर की डिब्बी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के गोविंदनगर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात शोहदे से परेशान होकर इंटर की छात्रा ने फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि रात में शोहदा अपने कुछ साथियों के साथ घर के नीचे आया और छत पर सिंदूर की डिब्बी फेंकी। इसके बाद मोबाइल पर छात्रा को फोन कर शादी न करने पर पिता और भाई को मार डालने की धमकी दी। इससे परेशान छात्रा ने हाथ पर शोहदे का नाम और मोबाइल नंबर लिखकर जान दे दी।

विज्ञापन

रामआसरे नगर निवासी रामकिशोर (बदला नाम) का एक जनरल स्टोर है। बड़े भाई ने बताया कि उनकी बड़ी बहन इंटर की छात्रा थी। इसके साथ ही वह एसएससी की तैयारी भी कर रही थी। आरोप लगाया कि हरिजन कॉलोनी निवासी गुलशन नाम का युवक उनकी बहन को तीन महीने से शादी का दबाव बनाकर परेशान कर रहा था। बहन ने डेढ़ महीने पहले परिजनों को इसकी जानकारी दी थी।

विज्ञापन

फोन करके शादी का दबाव बनाया
इसके बाद मां ने आरोपी के घर जाकर उसके परिजनों से शिकायत की। कुछ दिन तक तो शोहदा शांत हो गया, लेकिन फिर से परेशान करना शुरू कर दिया। आरोप है कि शनिवार रात करीब नौ बजे आरोपी अपने कुछ अपने कुछ साथियों के साथ घर के नीचे पहुंचा और छत पर सिंदूर की डिब्बी फेंकने के बाद बेटी को फोन करके शादी का दबाव बनाया। उसने कहा कि शादी करो नहीं, तो तुम्हारे पिता और भाई को जान से मार दूंगा।

शोहदे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
घटना से आहत होकर युवती ने देर रात दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि बेटी ने पढ़ाई के लिए शनिवार को 1500 रुपये का चश्मा और किताबें खरीदी थीं। घटना की सूचना पर गोविंद नगर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने शोहदे गुलशन के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed