{"_id":"62db74912e940b093d4a9821","slug":"kanpur-suicide-hriday-narayan-suicide-case-report-filed-on-jk-cotton-manager-and-security-officer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Suicide: सुसाइड नोट लिख ट्रेन के आगे कूदा बुजुर्ग, मिल प्रबंधक और सुरक्षा अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Suicide: सुसाइड नोट लिख ट्रेन के आगे कूदा बुजुर्ग, मिल प्रबंधक और सुरक्षा अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप
Sat, 23 Jul 2022 12:28 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:28 PM IST
सार
कानपुर के कमला क्लब निवासी एक बुजुर्ग ने बुधवार को जरीब चौकी क्रॉसिंग पर ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली थी। गुरुवार को शव की शिनाख्त हुई और एक सुसाइड नोट भी मिला। इसमें बुजुर्ग ने कॉटन मिल प्रबंधक व सुरक्षा अधिकारी पर प्रताड़ना का आरोप लगा खुदकुशी का जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के कमला क्लब निवासी हार्ट पेशेंट हृदय नारायण श्रीवास्तव (72) के खुदकुशी करने के मामले में फजलगंज पुलिस ने कॉटन के प्रबंधक संजय दुबे और सुरक्षा अधिकारी रवींद्र सिंह के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट दर्ज होते ही अधिकारी घर से लापता हो गए।
विज्ञापन
मूलरूप से औरैया के चपौली निवासी हृदयनारायण श्रीवास्तव अपनी पत्नी उर्मिला व दो बेटों, बहुओं और पौत्रों के साथ कमला क्लब में स्थित बंगला नंबर 43 में रहते थे। छोटे बेटे अमित सौरभ ने बताया कि उनके पिता मिल में तीनों शिफ्ट के स्टिलिंग इंचार्ज थे। तीस साल से प्रबंधन ने तनख्वाह के 30 लाख रुपये नहीं दिए।
विज्ञापन
उल्टा मकान खाली करने का दबाव बना रहे थे। कभी बीजली, पानी का कनेक्शन काट दिया जाता तो कभी सड़कें खोद दी जातीं। इसी के चलते पूरा परिवार काफी परेशान था। बुधवार सुबह घर से निकलने के बाद पिता हृदयनारायण ने जरीब चौकी रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में उन्होंने मिल प्रबंधक और सुरक्षा अधिकारी के प्रताड़ित करने की बात लिखी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सुसाइड की खबर मिलते ही चालू की बिजली और पानी
अमित ने बताया कि उनकी मां प्रबंधक और सिक्योरिटी अधिकारी की प्रताड़ना के चलते डिप्रेशन की शिकार हो गई हैं। पिता के सुसाइड की खबर मिलते ही प्रबंधन ने घर का बिजली और पानी का कनेक्शन जोड़ दिया, जिससे उन पर कोई आंच न आए।
बिजली पानी कनेक्शन काट दिया
आपको बता दें कि कानपुर के कमला क्लब निवासी एक बुजुर्ग ने बुधवार को जरीब चौकी क्रॉसिंग पर ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली थी। गुरुवार को शव की शिनाख्त हुई और एक सुसाइड नोट भी मिला। इसमें बुजुर्ग ने कॉटन मिल प्रबंधक व सुरक्षा अधिकारी पर प्रताड़ना का आरोप लगा खुदकुशी का जिम्मेदार ठहराया। फिलहाल मामले की तफ्तीश जीआरपी कर रही है।
बिजली पानी कनेक्शन काट दिया
आपको बता दें कि कानपुर के कमला क्लब निवासी एक बुजुर्ग ने बुधवार को जरीब चौकी क्रॉसिंग पर ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली थी। गुरुवार को शव की शिनाख्त हुई और एक सुसाइड नोट भी मिला। इसमें बुजुर्ग ने कॉटन मिल प्रबंधक व सुरक्षा अधिकारी पर प्रताड़ना का आरोप लगा खुदकुशी का जिम्मेदार ठहराया। फिलहाल मामले की तफ्तीश जीआरपी कर रही है।