फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur students stranded in Manipur told the condition

मणिपुर में फंसे कानपुर के छात्रों की आपबीती: चाय-नाश्ता और रोटियां मिलना बंद, खाने में बस सब्जी-चावल

Mon, 08 May 2023 01:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 08 May 2023 01:45 PM IST
सार

बर्रा 6 निवासी रविन्द्र तिवारी और सुनीता की बेटी खुशहाली त्रिपाठी पति अर्पित के साथ मणिपुर में फंस गई हैं। बवालियों ने पति के साथ काम करने वाले कुछ लोगों के घरों में भी आग लगा दी। तभी अचानक फायरिंग शुरू हो गई। सीआरपीएफ कैंप आने तक लोगों को कई घंटों तक घरों और कार्यालयों में ही कैद रहना पड़ा।

विज्ञापन
Kanpur students stranded in Manipur told the condition
मणिपुर हिंसा (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

मणिपुर में चल रही हिंसा में कानपुर के कुछ छात्र और अन्य लोग भी फंसे हैं। उनकी मुश्किलों का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्हें भरपेट खाना तो दूर पीने तक का पानी भी आसानी से नहीं मिल रहा है। एक लीटर पानी में पूरा दिन गुजारना पड़ रहा है। छात्रों का कहना है कि एक अफवाह बहुत जोरों पर फैली है कि किसी ने पानी में जहर मिला दिया गया है। इसके चलते छात्र सप्लाई का पानी पीने से बच रहे हैं। संस्थान की ओर से दिनभर के लिए एक लीटर पानी बोतल में दिया जा रहा है।
विज्ञापन


गल्ला मंडी नौबस्ता निवासी आढ़ती सत्यनारायण और पद्मा देवी का बेटा ज्ञानेंद्र पटेल एनआईटी, मणिपुर से कंप्यूटर साइंस से बीटेक कर रहा है। फाइनल ईयर के छात्र ज्ञानेंद्र ने बताया कि इम्फाल वेस्ट के लंगोल इलाके में उनका हॉस्टल है। यहां पानी की सप्लाई बंद है। दैनिक कार्यों तक के लिए पानी मुहैया नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा सुरक्षा के लिहाज से सीआरपीएफ के जवान रात में इलाके की बिजली बंद करवा देते हैं। खाने में सिर्फ थोड़ा सा सब्जी-चावल मिल रहा है। महाराष्ट्र सरकार अपने छात्रों को वापस ले गई, जबकि यूपी सरकार ने अभी तक संपर्क नहीं किया है।
विज्ञापन


घंटाघर निवासी निशिथ और सीमा शर्मा के बेटे आवेग शर्मा भी एनआईटी से बीटेक कर रहे हैं। आवेग ने बताया कि माहौल बिगड़ने के बाद से हॉस्टल में चाय-नाश्ता और रोटियां मिलना बंद हो गईं हैं। केवल एक कटोरी सब्जी और दो चमचा चावल ही मिल रहा है। रोटियां मांगने पर बताया गया कि कारीगर डरकर भाग गए हैं। ऐसे में जो मिल रहा है, वह बहुत है। हॉस्टल से थोड़ी दूर पर फायरिंग और आगजनी होती है तो मन डर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्रा की बेटी ने पति संग सेना के कैंप में ली मदद
बर्रा 6 निवासी रविन्द्र तिवारी और सुनीता की बेटी खुशहाली त्रिपाठी पति अर्पित के साथ मणिपुर में फंस गई हैं। खुशहाली ने बताया कि पति एनएचएआई में इंजीनियर हैं। जब बवाल शुरू हुआ तो अपने कार्यालय में थे और वह कुछ दूर अपने आवास पर। बवालियों ने पति के साथ काम करने वाले कुछ लोगों के घरों में भी आग लगा दी। तभी अचानक फायरिंग शुरू हो गई। सीआरपीएफ कैंप आने तक लोगों को कई घंटों तक घरों और कार्यालयों में ही कैद रहना पड़ा। इसके बाद चार मई से वह और उनके पति असम राइफल्स के कैंप में रह रहे हैं। जल्द ही उन्हें दूसरे कैंप भेजा जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed