फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Students protested outside Kakadev coaching centre against the removal of teacher

Kanpur: कोचिंग शिक्षक के पक्ष में उतरे छात्र, हंगामा-नारेबाजी, बोले- सर को वापस बुलाओ या फीस वापस करो

Mon, 30 Sep 2024 02:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 30 Sep 2024 02:16 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Students protested outside Kakadev coaching centre against the removal of teacher
प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : अमर उजाला
छात्रा संग वीडियो वायरल होने के बाद जेल भेजे गए शिक्षक साहिल सिद्दीकी के समर्थन में कोचिंग के छात्र सड़कों पर उतर आए। उन्होंने शिक्षक को निर्दोष बताकर वापसी की मांग की। दो घंटे तक कोचिंग के बाहर हंगामा किया और साहिल सर जिंदाबाद के नारे भी लगाए। छात्रों का आरोप है कि शिक्षक को जबरन ही मामले में फंसाया जा रहा है। छात्रों का कहना है कि कोचिंग संचालक या तो शिक्षक को वापस बुलाएं या फिर फीस वापस करें।
विज्ञापन




कोचिंग संचालक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि दो दिन पहले कोचिंग में उनके नाम से बंद लिफाफा पड़ा मिला था। उसमें एक पेन ड्राइव थी। पेन ड्राइव को लैपटॉप में लगाकर देखा तो एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया। इसमें कोचिंग में जीवविज्ञान पढ़ाने वाले शिक्षक साहिल सिद्दीकी एक छात्रा के साथ कोचिंग परिसर में गलत कार्य कर रहा है। आरोपी शिक्षक 10 मिनट तक बाथरूम में छात्रा के साथ रहा। फिर बाहर निकलने के बाद अश्लील हरकत करते हुए सीसीटीवी फुटेज में नजर आया। 
विज्ञापन


 

वीडियो 2023 का बताया जा रहा है। जिसके बाद संचालक ने इसकी शिकायत थाने में की थी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर साहिल सिद्दीकी को जेल भेज दिया था। इस घटना से आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने सोमवार को कोचिंग संस्थान के बाहर हंगामा कर दिया। सैकड़ों की संख्या में छात्र एकत्र हुए और शिक्षक के समर्थन में नारेबाजी करने लगे। छात्रों ने साहिल सर जिंदाबाद, कोचिंग प्रशासन मुर्दाबाद, साहिल सर को वापस बुलाओ जैसे नारे लगाए।

कोचिंग के बाहर प्रदर्शन करने के दौरान छात्रों की भीड़ से आने जाने वालों को परेशानी हुई। मामले की गंभीरता को देख पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने छात्रों को कई बार समझाया। कुछ छात्रों से बात भी की गई, लेकिन छात्र अपनी मांग पर अडिग रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed