फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Student Suicide Case, Youth was not involved in student's death in DG College, police is now preparing to file the final report

Kanpur Student Suicide Case: डीजी कॉलेज में छात्रा की मौत में युवक का नहीं था हाथ, अब फाइनल रिपोर्ट लगाने की तैयारी

Wed, 15 Jun 2022 07:07 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 15 Jun 2022 07:07 AM IST
सार

डीजी कॉलेज में छात्रा ने छत से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने बेकनगंज के एक युवक को आरोपी बनाया था, जिसका भूमिका अब तक नहीं मिली है। वहीं, पुलिस फाइनल रिपोर्ट लगाने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
Kanpur Student Suicide Case, Youth was not involved in student's death in DG College, police is now preparing to file the final report
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में नौ मई की सुबह डीजी कॉलेज की छत से कूदकर मेस्टन रोड निवासी स्नातक की छात्रा अदीबा (20) ने आत्महत्या कर ली थी। उसकी मौत के मामले में संदिग्ध युवक के खिलाफ पुलिस को सुबूत नहीं मिले हैं। कई बार उससे पूछताछ की गई और मोबाइल आदि खंगाला गया। मगर ऐसे साक्ष्य नहीं मिले, जिससे यह साबित हो सके कि छात्रा के खुदकुशी करने का जिम्मेदार वही है। इसलिए उसको क्लीन चिट देने की तैयारी है। 

विज्ञापन

यह भी जानकारी मिली है कि छात्रा डिप्रेशन में थी। लिहाजा आशंका बढ़ गई है कि डिप्रेशन की वजह से उसने खुदकुशी की होगी। अदीबा घटना के दिन परीक्षा देने के बाद कॉलेज की छत से कूद गई थी। पुलिस ने अदीबा के परिजनों की तहरीर पर कॉलेज प्रशासन पर केस दर्ज किया था। मोबाइल नंबर की सीडीआर से बेकनगंज निवासी एक युवक पर शक गहराया था। 

विज्ञापन

एसीपी कर्नलगंज त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि संदिग्ध युवक से पूछताछ की गई। उसका मोबाइल खंगाला गया, ऐसे कोई साक्ष्य सामने नहीं आए, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि छात्रा ने उसी से प्रताड़ित होकर खुदकुशी की। आशंका है कि छात्रा डिप्रेशन में थी। इस वजह से ऐसा कदम उठाया। जांच अंतिम दौर में है।  पुलिस केस में फाइनल रिपोर्ट लगाने की तैयारी कर रही है। एसीपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम जांच कर रही है। 

ये था पूरा मामला
सिविल लाइंस स्थित डीजी कॉलेज में चौथी मंजिल से बीए की छात्रा अदीबा (20) ने छलांग लगा दी। करीब छह घंटे तक हैलट के आईसीयू में वह जिंदगी के लिए जंग लड़ती रही, लेकिन आखिर में वह हार गई। पुलिस की अब तक की जांच में खुदकुशी की पुष्टि हुई है। इसके अलावा भी हादसा या साजिश के बिंदु पर भी तफ्तीश की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed