फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Student dies after hit by crane in Shuklaganj family and villagers created ruckus by blocking road

Kanpur: शुक्लागंज में क्रेन की टक्कर से छात्रा की मौत, परिजनों और ग्रामीणों ने रोड जाम कर किया हंगामा

Thu, 31 Jul 2025 01:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 31 Jul 2025 01:23 PM IST
सार

Kanpur News: शुक्लागंज में एक अनियंत्रित क्रेन ने साइकिल सवार कक्षा आठ की छात्रा को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे और चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर हंगामा किया।

विज्ञापन
Kanpur Student dies after hit by crane in Shuklaganj family and villagers created ruckus by blocking road
परिजनों और ग्रामीणों ने रोड जाम कर किया हंगामा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में शुक्लागंज के कोतवाली गंगा घाट क्षेत्र में गंगा बैराज चौकी के पास गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्कूल से साइकिल पर घर लौट रही कक्षा आठ की छात्रा को एक अनियंत्रित क्रेन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। छात्रा की मौत की खबर मिलते ही गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने गंगा बैराज पुलिस चौकी के बाहर रोड जाम कर जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचमपुर के मजरा लालूपुर निवासी 13 वर्षीय दिव्यांशी पुत्री शिवकुमार, सन्नी सराय स्थित अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी स्कूल में आठवीं की छात्रा थी। गुरुवार सुबह करीब 11:00 बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह अपनी साइकिल से घर लौट रही थी। गरेरे पुरवा मोड़ के पास शंकरपुर की ओर जा रही एक क्रेन अचानक अनियंत्रित हो गई और दिव्यांशी को टक्कर मार दी।

विज्ञापन

Kanpur Student dies after hit by crane in Shuklaganj family and villagers created ruckus by blocking road
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala

हादसे के बाद चालक फरार
इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दिव्यांशी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। हैलट में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्रेन चालक मौके से फरार हो गया। दिव्यांशी की मौत की खबर मिलते ही परिजन ग्रामीणों के साथ गंगा बैराज पुलिस चौकी पहुंचे और चालक को तुरंत पकड़े जाने और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा करते हुए रोड जाम कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed