फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Student arrested for kidnapping girl student in Sarsaul, body was found near railway track

कानपुर: सरसौल में छात्रा को अगवा कर हत्या करने वाला गिरफ्तार, रेलवे ट्रैक के पास मिला था शव

Wed, 10 Mar 2021 12:26 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर/सरसौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर/सरसौल Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 10 Mar 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Student arrested for kidnapping girl student in Sarsaul, body was found near railway track
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के सरसौल में छात्रा की मौत के मामले में महाराजपुर पुलिस ने पिता की तहरीर पर गांव के अंकित और उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ अपहरण कर हत्या करने व साक्ष्य मिटाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


हाथीगांव निवासी मजदूर की बेटी (15) का शव सोमवार को खजुरिया गांव के पास ट्रैक किनारे मिला था। पिता ने आरोप लगाया है कि आरोपी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गए और हत्या कर शव ट्रैक पर फेंक दिया। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


24 घंटे बाद हो सका पोस्टमार्टम
24 घंटे बाद पोस्टमार्टम होने का प्रमुख कारण गांव की प्रधानी की राजनीति मानी जा रही। दावेदार परिजनों को मंगलवार को पूरे दिन थाने से लेकर डीआईजी कार्यालय तक घूमाते रहे। इधर पूरे दिन पुलिस और डॉक्टरों की टीम पोस्टमार्टम में इंतजार करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के काफी मिन्नतों के बाद दावेदार परिजनों को लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। मंगलवार शाम डीएम के आदेश पर छात्रा का पोस्टमार्टम हुआ। डॉक्टरों ने दुष्कर्म की आशंका के चलते दो स्लाइड बनाई हैं। छात्रा की मौत चोटों के वजह से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed