फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Stopping thieves opening battery of DCM proved costly seven thousand rupees were looted from driver

Kanpur: डीसीएम की बैटरी खोल रहे चोरों को टोकना पड़ा महंगा, कट्टे के बल पर चालक से लूटे सात हजार, जांच शुरू

Tue, 26 Aug 2025 10:08 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 26 Aug 2025 10:08 AM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक डीसीएम चालक को गड्ढे में फंसे ट्रक की बैटरी चोरी कर रहे चोरों को रोकना महंगा पड़ गया।  उन्होंने कट्टा दिखाकर उससे सात हजार रुपये लूट लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Kanpur Stopping thieves opening battery of DCM proved costly seven thousand rupees were looted from driver
जानकारी देता पीड़ित चालक - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर नेशनल हाईवे पर सोमवार रात एक डीसीएम से बैटरी चोरी कर रहे चोरों को टोकना चालक को महंगा पड़ गया। कट्टा दिखाकर उन्होंने चालक से सात हजार रुपये लूट लिए। जानकारी के अनुसार, सौरा-फतेहपुर से मैदा लादकर कानपुर जा रही एक डीसीएम मंगलम स्वीट हाउस के पास एक गड्ढे में फंस गई थी।

विज्ञापन

Kanpur Stopping thieves opening battery of DCM proved costly seven thousand rupees were looted from driver
सड़क किनारे खड़ी खराब डीसीएम - फोटो : amar ujala

रात करीब 11 बजे डीसीएम चालक मो. उस्मान केबिन में सो रहा था। तभी कुछ आवाजें सुनकर वह उठा और देखा कि तीन अज्ञात युवक डीसीएम की बैटरी खोल रहे हैं। उसने आवाज़ दी, तो दो युवकों ने उस पर कट्टा तान दिया और जेब में रखे सात हजार रुपये लूटकर भाग गए। चालक की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed