फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Stones pelted on soldiers when they were stopped from bathing in deep water at ghat

Kanpur: घाट पर गहरे पानी में नहाने से रोका तो सिपाहियों पर किया पथराव, 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 16 Mar 2025 08:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 16 Mar 2025 08:12 PM IST
सार

Kanpur News: घाट पर गहरे पानी में नहाने से रोका तो युवकों ने सिपाहियों पर पथराव कर दिया। कांस्टेबल ने एक नामजद समेत 11 के खिलाफ कोहना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Kanpur: Stones pelted on soldiers when they were stopped from bathing in deep water at ghat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोहना थानाक्षेत्र में कल्लूपुरवा घाट पर शनिवार को गहरे पानी में नहाने से रोकने से गुस्साए युवकों ने सिपाहियों पर पथराव कर दिया। इंस्पेक्टर कोहना ने घायल सिपाहियों को हैलट में भर्ती कराया है। कांस्टेबल ने एक नामजद समेत 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कांस्टेबल अरुण अत्री ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजै चौकी प्रभारी गंगा बैराज ने फोन कर गंगा किनारे से भीड़ हटाने के लिए कहा।

विज्ञापन


इस पर अपने साथी कांस्टेबल जयराम और दीपांशु के साथ बाइक से कल्लूपुरवा घाट पहुंचे। वहां लोग गहरे पानी में नहा रहे थे। इस पर उन्हें गहरे पानी में नहाने मना किया। आरोप है कि अंकित नाम का युवक अपने दोस्तों के साथ गाली गलौज करने लगा। उसे समझा बुझाकर घाट से भेज दिया। कुछ देर बाद अंकित अपने 10 अन्य साथियों के साथ पहुंचा और पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इसमें तीनों कांस्टेबल के सिर, शरीर पर गंभीर चोटें आईं। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हमले में तीनों कांस्टेबल बेहोश हो गए। इसबीच राहगीरों की सूचना पर फोर्स संग मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर ने घायल सिपाहियों को हैलट में भर्ती कराया। थानाप्रभारी कोहना ने बताया कि घायल सिपाहियों की हालत खतरे से बाहर है। हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed