Kanpur: एसटीएफ ने दो तस्करों को पकड़ा, दस किलो चरस बरामद
एसटीएफ ने कानपुर में दो तस्करों को पकड़ा है। नेपाल से 50 लाख की चरस लाकर कानपुर देहात में सप्लाई के लिए ले जाई जा रही थी। तस्कर अर्मापुर से पकड़े गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल से तस्करी कर दस किलो चरस लेकर कानपुर देहात जा रहे दो तस्करों को अर्मापुर नहर के पास से स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) ने गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास चरस के अलावा दो मोबाइल फोन, मतदाता पहचान पत्र, दो हजार रुपये के नेपाली नोट, भारतीय करेंसी के 35 सौ रुपये बरामद हुए है। अंतराष्ट्रीय बाजार में बरामद चरस की कीमत 50 लाख रुपये बताई गई है। आरोपियों में एक नेपाल और दूसरा कानपुर नगर का रहने वाला है। कानपुर का रहने वाला तस्कर नई सड़क दंगे का आरोपी है। एसटीएफ के एएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि काफी समय से शहर से मादक पदार्थों की तस्करी की शबर मिल रही थी।
उन्होंने दरोगा राहुल परमार तस्करों को गिरफ्तार करने के टॉस्क सौंपा था। दरोगा राहुल टीम के साथ तस्करों की तलाश में लगे थे। मंगलवार को टीम ने सटीक सूचना पर अर्मापुर नहर पुल के पास से दो लोगों को पकड़ लिया। टीम ने उनके बैग की तलाशी ली तो उसमें दस किलो सौ ग्राम चरस बरामद हुई। एसटीएफ ने थाने लाकर दोनों से पूछताछ की। पकड़े गए तस्करों ने अपना नाम नेपाल के वीरगंज जिले के पोखरिया थानाक्षेत्र के बहुअरवा भट्ठा गांव निवासी नंद किशोर सासूनार और बेकनगंज के गोरा कब्रिस्तान नाजिर बाग निवासी मोहम्मद आदिल बताया।