{"_id":"6ad6588e4bc53c44550f939e","slug":"kanpur-standoff-between-actress-anjali-arora-and-the-organizers-of-nagada-night-2026-10-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: अभिनेत्री अंजलि अरोड़ा और नगाड़ा नाइट के आयोजकों में घमासान, स्वरूपनगर थाने में दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: अभिनेत्री अंजलि अरोड़ा और नगाड़ा नाइट के आयोजकों में घमासान, स्वरूपनगर थाने में दी तहरीर
Mon, 19 Oct 2026 11:22 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:22 PM IST
सार
आयोजकों ने 15 से 20 लाख रुपये के नुकसान का दावा कर स्वरूपनगर थाने में तहरीर दी। अभिनेत्री ने वीडियो वायरल कर अव्यवस्थाओं और दुर्व्यवहार को मंच छोड़ने की वजह बताया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोतीझील स्थित लाजपत भवन में 15 अक्तूबर को आयोजित ‘नगाड़ा नाइट डांडिया’ में अभिनेत्री अंजलि अरोड़ा के मंच छोड़कर जाने का विवाद गहरा गया है। आयोजकों और अभिनेत्री में घमासान छिड़ गया है। बीते शुक्रवार को आयोजकों ने अंजलि और उनकी मैनेजमेंट टीम के खिलाफ स्वरूपनगर थाने में तहरीर देकर 15-20 लाख रुपये का नुकसान करने का आरोप लगाया था। उसके जवाब में अभिनेत्री ने भी सोमवार को अपने तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर आयोजकों पर अव्यवस्था फैलाने का आरोप लगाया।
अंजलि ने वीडियो जारी कर बताया कि एयरपोर्ट से होटल, कार्यक्रम स्थल तक अव्यवस्थाओं, दुर्व्यवहार और सुरक्षा में लापरवाही बतरती गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि मंच छोड़ने की वजह ‘कच्चा बादाम’ गाना नहीं, बल्कि असहज करने वाली परिस्थितियां थीं। दोनों पक्षों के आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। स्वरूपनगर इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos
मंच पर पहुंचने के कुछ देर बाद चली गई थीं अंजलि
आयोजकों ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम शाम करीब 7:30 बजे शुरू हुआ। अंजलि रात 9:52 बजे मंच पर पहुंचीं। ‘कच्चा बादाम’ गाना बजने को लेकर विवाद शुरू हुआ और वह मंच छोड़कर चली गईं। आयोजकों का आरोप है कि इससे कार्यक्रम प्रभावित हुआ। टिकट लेकर आए दर्शकों को निराशा हुई। उन्होंने नुकसान की भरपाई और सोशल मीडिया पर माफी की मांग भी की है।

दावा: ऐसे हालात में असहज हुईं थीं
अंजलि ने वीडियो में दावा किया कि एयरपोर्ट पर उन्हें लेने आई गाड़ी में पहले से तीन अज्ञात युवक बैठे थे। होटल में करीब 25 लोगों के लॉबी से कमरे तक साथ आने और खाना मंगाने के दौरान तीन युवकों के कमरे में पहुंचकर तस्वीरें खिंचवाने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया। उनके मुताबिक कमरे की घंटी बार-बार बजाई गई जिससे उन्होंने असहज और सुरक्षित महसूस किया। इन आरोपों पर होटल प्रबंधन का पक्ष सामने नहीं आया है। वहीं, अंजलि ने कहा कि उनका विरोध कानपुर या यहां के लोगों से नहीं है। अपने बयान से शहरवासियों को ठेस पहुंचने पर खेद जताते हुए दर्शकों से माफी मांगी है।