फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Six criminals attended BJP leader birthday party

Kanpur: भाजपा नेता के जन्मदिन पर सजी अपराधियों की महफिल, छह अपराधी हुए शामिल

Fri, 21 Oct 2022 03:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 21 Oct 2022 03:11 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Six criminals attended BJP leader birthday party
सजी अपराधियों की महफिल - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में श्याम नगर में भाजपा नेता के जन्मदिन पर बुधवार रात महफिल सजी। ढोल नंगाड़े बजे और उसमें थिरकने वाले अधिकतर अपराधी थे। एक अपराधी वह था जो छह महीने के लिए जिलाबदर किया जा चुका है। चकेरी पुलिस की नाक के नीचे बेखौफ होकर वह शहर में जश्न मना रहा है। जब अफसरों की जानकारी हुई तो आधी रात बाद ताबड़तोड़ दबिश शुरू हुई।

विज्ञापन


हालांकि 24 घंटे बाद भी पुलिस एक भी वांछित को नहीं पकड़ पाई। चकेरी निवासी संजय केसरवानी उर्फ कल्लू केला शातिर अपराधी है। हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में उस पर केस दर्ज हैं। 15 मई 2022 को वह छह महीने के लिए जिलाबदर किया गया था लेकिन वह शहर में ही घूम रहा है।
विज्ञापन


बुधवार रात को श्याम नगर में स्थित एक जिम के बाहर भाजपा नेता चंदन सिंह के जन्मदिन की पार्टी का आयोजन किया गया था। इसमें संजय भी शामिल हुआ। इसके अलावा विक्रम, रिक्की व गोलू चंदेल भी शामिल हुए। इन सभी पर गंभीर मामले दर्ज हैं। कमलकांत नाम एक शख्स भी मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर अवैध शराब बिक्री के केस दर्ज हैं। एटीएम हैकिंग में भी उसका नाम आ चुका है। पार्टी का फेसबुक लाइव किया गया जिसके जरिये पुलिस के उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी हुई। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि मामले में डीसीपी पूर्वी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। अभी तक सभी फरार हैं। पुलिस अफसरों का कहना है कि आरोपी जल्द ही पकड़े जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed