{"_id":"6706b5c80019f0cdf2035408","slug":"kanpur-sit-probing-the-case-of-making-old-people-young-receives-a-new-complaint-2024-10-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बूढ़ों को जवान करने के मामले की जांच कर रही एसआईटी को मिली नई तहरीर, पीड़ितों ने बयान दर्ज कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बूढ़ों को जवान करने के मामले की जांच कर रही एसआईटी को मिली नई तहरीर, पीड़ितों ने बयान दर्ज कराए
Wed, 09 Oct 2024 10:36 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 09 Oct 2024 10:36 PM IST
सार
Kanpur News: बुजुर्ग को जवान करने के मामले की जांच कर रही एसआईटी को नई तहरीर मिली है। पीड़ितों ने बयान दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन
बुजुर्ग से जवान बनाने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रिवाइवल वर्ल्ड कंपनी में ऑक्सीजन थेरेपी देकर बूढ़ों को जवान बनाने का दावा करने वाले दंपती के खिलाफ बुधवार को एक और पीड़ित ने तहरीर दी है। पीड़ित ने राजीव और उसकी पत्नी पर ऑक्सीजन थैरेपी देने के नाम पर लाखों रुपये ठगने के आरोप लगाए हैं। दादानगर निवासी सुनील बाली के अनुसार पैकेज प्लान पर साढ़े तीन लाख रुपये लगाए थे। एक बार जब वह ऑक्सीजन बार का प्रयोग कर रहे थे तो अचानक कॉपर ट्यूब फट गया।
विज्ञापन
ट्यूब के टुकड़े शरीर में धंस गए और शर्ट में छेद हो गए थे। रिसेप्शनिस्ट ने पिन की मदद से शरीर से टुकड़े निकाले और मिन्नतें की कि किसी से न बताएं वरना बदनामी होगी। उस धमाके में चेहरा भी जख्मी हो गया था। वहीं, काकादेव के कोचिंग संचालक दुर्गेश द्विवेदी का कहना है कि रेनू सिंह चंदेल के माध्यम से प्लान पता चला। अच्छा लगने पर पूरे परिवार के लिए 1.20 लाख का प्लान बुक किया था। ट्यूब फटने की जानकारी पर पैसा वापस मांगा तो जिम की मेंबरशिप देने का प्रस्ताव मिला। मना करने पर पैसा देने के नाम पर टरकाता रहा।
विज्ञापन
संजीव ने दर्ज कराए बयान
बुधवार को किदवईनगर के-ब्लॉक निवासी संजीव पाठक ने पुलिस के सामने बयान दर्ज कराए। बताया कि आरोपी ने झांसा देकर 90 हजार का निवेश कराया था। बाद में उसकी बातों के चक्कर में फंसकर नौ हजार वाली 65 आईडी और खरीद ली थी। इस संबंध में कुछ दस्तावेज भी मुहैया कराए।

मकान मालिक का भी बाकी है लाखों रुपया
राजीव जिस मकान में किराए पर रहता था उस मकान के मालिक का भी राजीव ने पैसा हड़प रखा है। मकान मालिक सुभाष पुरी के मुताबिक राजीव ने कई माह से किराया नहीं दिया। किराया मांगने पर अक्सर टालमटोल करता रहा। इस मामले में मुकदमा भी चल रहा है।