फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Sharp shooters had taken one lakh to kill bank officer, police found evidences

बैंक अफसर हत्याकांड: शार्प शूटरों ने ली थी एक लाख की सुपारी, तीन आरोपियों के खिलाफ मिले साक्ष्य

Tue, 18 Jan 2022 04:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 18 Jan 2022 04:47 PM IST
सार

कानपुर निवासी बैंक अफसर जय प्रकाश पाल की रायबरेली में छह गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। जानकारी के अनुसार वारदात को अंजाम देने के लिए शार्प शूटरों ने एक लाख की सुपारी ली थी। अब तक की जांच में तीन आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य मिले हैं। परिजन मकान मालिक पर आरोप लगा रहे हैं। लेकिन जांच में उसके खिलाफ सुबूत नहीं मिले हैं। 

विज्ञापन
Kanpur: Sharp shooters had taken one lakh to kill bank officer, police found evidences
jai prakash murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायबरेली में कानपुर के बैंक अफसर जय प्रकाश पाल की हत्या के मामले में अहम जानकारी सामने आई है। एक लाख रुपये की सुपारी देकर शूटर से वारदात को अंजाम दिलाया गया था। पुलिस शूटर व एक अन्य आरोपी को हिरासत में ले चुकी है। मुख्य साजिशकर्ता की तलाश जारी है। अब तक की जांच में तीन आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य मिले हैं। 
विज्ञापन


देहली सुजानपुर निवासी जय प्रकाश बैंक ऑफ बड़ौदा डीह (रायबरेली) की शाखा में सहायक प्रबंधक थे। 11 जनवरी को रायबरेली में मिल एरिया क्षेत्र में छह गोलियां मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। एसपी रायबरेली श्लोक कुमार ने बताया कि कुछ आरोपी हिरासत में हैं और अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन

 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त के मामले में जय प्रकाश की हत्या कराई गई। इसमें रायबरेली निवासी शख्स साजिशकर्ता है। यही जमीन का सौदा करवा रहा था। एसपी ने बताया कि उसके खिलाफ पुख्ता साक्ष्य हैं। कई अन्य सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं। अभी तक की जानकारी के मुताबिक एक लाख रुपये की सुपारी देकर जय प्रकाश की हत्या कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मकान मालिक से पूछताछ जारी
हत्याकांड जय प्रकाश के किराये के मकान के पास हुआ था, मगर 12 घंटे तक किसी को जानकारी नहीं हो सकी। पीड़ित परिजनों ने मकान मालिक पर भी आरोप लगाया है। पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। परिजनों का कहना है कि मुख्य साजिशकर्ता का मकान मालिक का बेहद करीबी है। एसपी का कहना है कि फिलहाल मकान मालिक के खिलाफ सुबूत नहीं मिले हैं। साक्ष्य मिलेंगे तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed