{"_id":"68da921ae90285ace703c830","slug":"kanpur-sgst-raids-shramshakti-express-seizes-goods-worth-rs-50-lakh-2025-09-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: एसजीएसटी का श्रमशक्ति एक्सप्रेस पर छापा, 50 लाख का माल जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: एसजीएसटी का श्रमशक्ति एक्सप्रेस पर छापा, 50 लाख का माल जब्त
Mon, 29 Sep 2025 07:35 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 29 Sep 2025 07:35 PM IST
सार
होजरी, इलेक्ट्रॉनिक गुड्स, मोबाइल एसेसरीज, फुटवियर सोल आदि के 275 नग सामान मिला। छह टीमों ने एक साथ कार्रवाई की।
विज्ञापन
एसजीएसटी की टीमों ने जब्त किया माल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एसजीएसटी के अफसरों ने सोमवार को श्रमशक्ति एक्सप्रेस में छापा मारकर कर चोरी कर लाया जा रहा 50 लाख का माल जब्त कर लिया। सहायक आयुक्त राज्य कर अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में छह टीमों ने सोमवार सुबह छह बजे सेंट्रल स्टेशन पहुंचकर श्रमशक्ति एक्सप्रेस के पार्सल वैन की जांच की। अफसरों ने कर चोरी में होजरी, इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स, मोबाइल एसेसरीज, फुटवियर सोल आदि के 275 नग कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
एसजीएसटी की टीमों ने जब्त किया माल
- फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों ने बताया कि माल का वास्तविक मूल्य भौतिक सत्यापन और मूल्यांकन के बाद ही पता चलेगा। अनुमानित माल की कीमत लगभग 50 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसजीएसटी की टीमों ने जब्त किया माल
- फोटो : अमर उजाला
माल को जांच के लिए लखनपुर स्थित कार्यालय परिसर लाया गया है। भौतिक सत्यापन और दस्तावेजों की जांच के बाद अर्थदंड और जुर्माना वसूले जाने की कार्रवाई की जाएगी।