कानपुर: सात हजार छात्रों को नहीं मिली छात्रवृत्ति, काट रहे हैं समाज कल्याण विभाग के चक्कर
समाज कल्याण विभाग ने जिले के करीब 52 हजार छात्रों के आवेदन पत्र निदेशालय भेजे थे। इसमें से 44778 छात्रों के फॉर्म जांच के बाद सही पाए गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाज कल्याण विभाग ने जिले के करीब 52 हजार छात्रों के आवेदन पत्र निदेशालय भेजे थे। इसमें से 44778 छात्रों के फॉर्म जांच के बाद सही पाए गए। इनमें 22254 छात्र अनुसूचित जाति और 22524 छात्र जनरल वर्ग के थे। शासन की ओर से अनुसूचित जाति के 18373 और सामान्य जाति के 19315 छात्रों को छात्रवृत्ति का पैसा भेजा गया। शेष सात हजार 90 छात्रों को योजना का लाभ ही नहीं मिल पाया। छात्रों को सही जवाब भी नहीं मिल रहा है।
खाता संख्या बदलने से 127 छात्र वंचित
बैंकों के विलय होने से कई छात्रों की खाता संख्या बदल गई। मुलायम सिंह महाविद्यालय के करीब 101 छात्र और बृहस्पति महिला महाविद्यालय के 26 छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिला। सभी के खाते यूनाइटेड मर्केंटाइल बैंक में थे। बैंक मर्ज होने पर सभी के खाते बदल गए। अब स्कूल प्रबंधन हाथ खड़े कर रहा है। पटल प्रभारी भी छात्रों को सही जवाब नहीं दे रहे हैं।
बजट के अभाव में सभी छात्रों को योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। हालांकि निदेशालय को पत्र लिखकर छात्रवृत्ति देने की मांग की है।
डॉ. प्रज्ञा पांडेय, समाज कल्याण अधिकारी