{"_id":"614f45e434c29b6bb4463894","slug":"kanpur-seniors-ragging-with-junior-students-in-hbtu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: एचबीटीयू में सीनियरों ने की जूनियर छात्र-छात्राओं से रैगिंग, बोले- क्लास में हीरोइन बनकर आई तो धुलवा देंगे मुंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: एचबीटीयू में सीनियरों ने की जूनियर छात्र-छात्राओं से रैगिंग, बोले- क्लास में हीरोइन बनकर आई तो धुलवा देंगे मुंह
Sat, 25 Sep 2021 09:24 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 25 Sep 2021 09:24 PM IST
सार
सीनियरों ने जूनियरों से नाम-पता पूछा, उनसे कहा कि जब भी हम दिखे तो देखते ही रिस्पेक्टेड सर बोलना, कैंपस में नजरें झुकाकर चलना और लड़कियों की तरफ नजरें उठा कर नहीं देखना।
विज्ञापन
स्टेप एचबीटीआई कैंटीन के बाहर जूनियर छात्रों से रैगिंग करते सीनियर छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) में शनिवार को सीनियर छात्र-छात्राओं ने बीटेक के छात्रों से रैगिंग की। परिसर में स्थित स्टेप एचबीटीआई की कैंटीन में दोपहर लगभग एक से तीन बजे तक बारी-बारी से बुलाकर जूनियरों से अभद्रता की।
सीनियर छात्राओं ने जूनियर छात्राओं से कहा कि क्लास में हीरोइन बनकर आई तो फेसवॉश से मुंह धुलवा दिया जाएगा। रैगिंग करने वाले छात्र-छात्राएं बीटेक तीसरे और चौथे साल के हैं। शनिवार दोपहर 12 बजे सीनियर छात्र-छात्राओं ने हॉस्टल में संदेशा भिजवाया कि बारी-बारी सभी छात्र-छात्राएं बाहर आकर परिचय दें।
कैंटीन के बाहर पेड़ के नीचे सीनियर विद्यार्थी पहले से मौजूद थे। जूनियर छात्र-छात्राओं को अलग-अलग झुंड में खड़ा किया गया। सीनियरों ने जूनियरों से नाम-पता पूछा, उनसे कहा कि जब भी हम दिखे तो देखते ही रिस्पेक्टेड सर बोलना, कैंपस में नजरें झुकाकर चलना और लड़कियों की तरफ नजरें उठा कर नहीं देखना।

इसके बाद उनसे अपशब्द कहलवाए, गर्लफ्रेंड का नाम पूछा। सीनियर छात्राओं ने जूनियर छात्राओं को इज्जत से बात करने की चेतावनी दी। गाना गाने को कहा। कैंटीन का बिल भी भरवाया।
साल 2021 में रैगिंग की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले दो मार्च को एचबीटीयू के नवाबगंज की ओर जाने वाले गेट के बाहर चाय की दुकान पर रैगिंग का मामला सामने आया था। विवि ने जांच समिति गठित की पर किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में सीनियर छात्रों के हौसले बुलंद हैं।
पहले भी हुई रैगिंग, कार्रवाई कुछ भी नहींमामला संज्ञान में नहीं है। अगर रैगिंग हुई है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. नीरज कुमार सिंह, कुलसचिव