कानपुर: कोमॉर्बिड रोगियों के लिए घातक बना सीजनल फ्लू, फेफड़ों को पहुंचा रहा नुकसान, दो की मौत
शहर में अब कोमॉर्बिड रोगियों के लिए सीजनल फ्लू जानलेवा साबित हो रहा है। इसके कारण रोगियों के फेफड़ों में निमोनिया हो रहा है। कुछ रोगियों के फेफड़ों की झिल्ली में पानी आ गया है। सोमवार को हैलट इमरजेंसी में दो रोगियों की निमोनिया से मौत हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोमॉर्बिड रोगियों पर कोरोना के अलावा सीजनल फ्लू भी घातक साबित हो रहा है। एक सप्ताह तक फ्लू संक्रमण खिंचने पर रोगियों के फेफड़ों में निमोनिया हो रहा है। कुछ रोगियों के फेफड़ों की झिल्ली में पानी आ गया है। सोमवार को हैलट ओपीडी में आए रोगियों में इस तरह के लक्षण मिले हैं।
इसके साथ ही ठंड के मौसम में रोगियों का ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर अनियंत्रित हो रही है। हैलट इमरजेंसी में गुर्दा और लिवर फेल के रोगियों को भर्ती किया गया। दो रोगियों की निमोनिया से मौत हो गई है। बीते दिन हैलट ओपीडी में कोरोना के लक्षण वाले जुकाम-बुखार, खांसी तथा गले के संक्रमण के रोगियों की अच्छी-खासी संख्या रही है।
सोमवार को हैलट में मेडिसिन विभाग की ओपीडी के सभी चैंबर खोल दिए गए। रोगियों की लंबी लाइन रही। मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. जेएस कुशवाहा ने बताया कि दवा की डोज दुरुस्त न होने से बीपी बढ़ रहा है। वहीं किदवईनगर के राकेश कुमार (55) की निमोनिया से मौत हो गई। इसके साथ ही कल्याणपुर के नरेशचंद्र (61) की निमोनिया से मौत हुई है।