फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: saras met Arif after 27 days in kanpur zoo

27 दिन बाद आरिफ से मिला सारस: दुलार पाकर चहक उठा, ऐसे किया स्वागत, रोचक है दोनों की दोस्ती की कहानी

Tue, 11 Apr 2023 01:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 11 Apr 2023 01:47 PM IST
सार

सारस करीब 27 दिन बाद अपने दोस्त आरिफ से मिला। चिड़ियाघर के वन्य जीव अस्पताल में रह रहा सारस आरिफ का दुलार पाकर चहक उठा। क्वारंटाइन पीरियड खत्म होने के बाद आरिफ को सारस से मिलने की इजाजत मिली है।

विज्ञापन
Kanpur: saras met Arif after 27 days in kanpur zoo
सारस से मिलने पहुंचा आरिफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरवरी में अमेठी के मो. आरिफ और सारस की दोस्ती सोशल मीडिया पर छा गई थी। ठीक उसी तरह अब उनका बिछड़ना भी सुर्खियों में बना हुआ है। राजनीति का केंद्र बन चुका सारस करीब 27 दिन बाद अपने दोस्त आरिफ से मिला। चिड़ियाघर के वन्य जीव अस्पताल में रह रहा सारस आरिफ का दुलार पाकर चहक उठा। उसने पंख खोलकर दोस्त आरिफ का स्वागत किया।

विज्ञापन


क्वारंटाइन पीरियड खत्म होने के बाद आरिफ को सारस से मिलने की इजाजत मिली है। सभी गाइडलाइन का पालन करते हुए चिड़ियाघर प्रशासन ने आरिफ को सारस से मिलने की अनुमति दी। आरिफ 10 मिनट तक दोस्त सारस के पास रुका। सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने प्रशासनिक अधिकारियों से सारस को पक्षी विहार में छोड़ने की मांग रखी। यहां पर रेंजर नवेद इकराम, महेश तिवारी, डिप्टी रेंजर दिलीप गुप्ता, प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनुराग सिंह, डॉ. नितेश कटियार, डॉ. मोहम्मद नासिर मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

आरिफ और सारस की दोस्ती की कहानी
अमेठी के जामो ब्लॉक निवासी आरिफ और सारस की दोस्ती अगस्त 2022 में हुई थी। आरिफ को सारस खेत में जख्मी हालत में मिला था। उसके दाहिने पैर पर चोट लगने से खून निकल रहा था। उसके पैर पर दवा लगाकर पट्टी बांध दी। उसके बाद सारस को खेत पर किनारे लिटा दिया। इसके बाद लगातार उसकी देखरेख करते रहे। सारस आरिफ के घर पर ही रहने लगा। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती मिसाल बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed