फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Saddened by death of the inspector in accident, cousin committed suicide

Kanpur: हादसे में इंस्पेक्टर की मौत से दुखी चचेरे भाई ने जान दी, 23 जून को बांदा में होनी थी शादी

Wed, 21 Jun 2023 12:04 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 21 Jun 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Saddened by death of the inspector in accident, cousin committed suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

सीतापुर मार्ग पर हादसे में जान गंवाने वाले इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह की मौत से दुखी चचेरे भाई ने मंगलवार को फंदा लगाकर जान दे दी। वह मां और भाई-बहनों के साथ जरौली में किराये के मकान में रहता था। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांचकर मोबाइल कब्जे में लिया है। मूलरूप से हमीरपुर मौदहा निवासी किसान कृष्णपाल सिंह गांव में रहते हैं। उनकी पत्नी कृष्णा, बेटे शिवपूजन, अरुण प्रताप (28), बेटी अर्चना, तपस्या जरौली स्थित एक मकान में किराये पर रहते हैं।

विज्ञापन


शिवपूजन ने बताया कि अरुण प्राइवेट कंपनी में काम करता था। मंगलवार सुबह कमरे से काफी देर तक न निकलने पर तपस्या ने खिड़की से झांककर देखा तो शव फंदे से लटका दिखा। बताया कि इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह की मौत के बाद से अरुण तनाव में था। उसकी 23 जून को बांदा में शादी तय थी, लेकिन राघवेंद्र की मौत के चलते नवंबर तक टाल दी गई थी। वहीं गुजैनी थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि युवक के आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed