युवा महोत्सव में दिखेगी कानपुर की संस्कृति, धूम मचाने के लिए तैयार 1000 से अधिक छात्र-छात्राएं
उन्होंने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना करेंगे और समापन पर उच्च शिक्षा सेवा आयोग के अध्यक्ष प्रो. ईश्वर शरण विश्वकर्मा मौजूद रहेंगे। कल्चरल कोआर्डिनेटर डॉ. सिधांशु राय ने बताया कि डांस, सिंगिंग, थियेटर, फाइन आर्ट्स, लिट्ररेरी विधाओं में प्रतियोगिताएं होंगी।
शहर के सेलिब्रिटी करेंगे परफार्म
शहर के उभरते सितारे भी परफार्म करेंगे। गुंतास अपने गीतों से झुमाएंगी तो अनुकृति मंच की ओर से नाटिका की प्रस्तुति होगी। सूफी गायिका समरजीत रंधावा भी परफार्म करेंगी, इनसे बातचीत अंतिम चरण में है।
सात आइडल होंगे सम्मानित
डांस, सिंगिंग, थियेटर, फाइन आर्ट्स, लिट्ररेरी विधाओं के अलावा सोशल और मेडिकल क्षेत्र के युवा आइडल को यूथ आइडल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इनके नाम की घोषणा जल्द होगी।