फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur's air becomes less toxic: AQI reached from 424 to 252 in 48 hours, then there will be haze

कानपुर की हवा हुई कम जहरीली: 48 घंटे में 424 से 252 पहुंचा एक्यूआई, फिर छाएगी धुंध

Sat, 13 Nov 2021 04:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 13 Nov 2021 04:27 PM IST
विज्ञापन
Kanpur's air becomes less toxic: AQI reached from 424 to 252 in 48 hours, then there will be haze
कानपुर की हवा हुई साफ - फोटो : गौरव कनौजिया, अमर उजाला
ठंड के बीच लगातार दो दिनों से धूप निकलने और हवा में नमी की मात्रा कम होने से प्रदूषण का स्तर भी गिर रहा है। शुक्रवार को शहरी क्षेत्र के प्रदूषण में 150 एक्यूआई से अधिक की कमी रिकार्ड की गई है। 
विज्ञापन

शहर के बीचों बीच नेहरू नगर के आसपास 48 घंटे पहले प्रदूषण की मात्रा 424 के करीब पहुंच गई थी, वह अब 252 एक्यूआई पर आ गई है।

इसी तरह आईआईटी के कल्याणपुर क्षेत्र में भी प्रदूषण 400 से ऊपर चल रहा था, जो 205 पर आ गया है। इस बीच हवा की नमी में भी तीन प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। 98 की जगह अब नमी 95 प्रतिशत रह गई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार अगले एक दो दिनों में शाम से लेकर सुबह तक फिर से धुंध तेज होगी। उत्तर पश्चिमी क्षेत्रों से आने वाली हवा की वजह से ठंड भी बढ़ेगी। धूप होने और आसमान साफ होने की स्थिति में नमी भी कम हो जाती है, जिससे जमीन से ऊपर जाने वाले प्रदूषित कण एक स्थान पर इकट्ठा नहीं हो पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में प्रदूषण की स्थिति एक्यूआई में
नेहरू नगर क्षेत्र- 252
किदवई नगर क्षेत्र- 157
एनएसआई कल्याणपुर क्षेत्र- 147
आईआईटी क्षेत्र- 205

मौसम की स्थिति
तापमान अधिकतम 29.5, न्यूनतम 12.4 डिग्री सेल्सियस
आर्र्दता अधिकतम 95, न्यूनतम 38 प्रतिशत
हवा की दिशा उत्तर पूर्वी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed