फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Ruckus created by placing dead body outside the company demanding compensation

Kanpur: मुआवजे की मांग को लेकर कंपनी के बाहर शव रखकर किया हंगामा, सड़क हादसे में हुई थी युवक की मौत

Sat, 19 Apr 2025 08:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 19 Apr 2025 08:57 PM IST
सार

रायपुरवा में सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई थी। परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर कंपनी के बाहर शव रखकर हंगामा किया।

विज्ञापन
Kanpur: Ruckus created by placing dead body outside the company demanding compensation
ड्राइवर की मौत पर परिजनों ने फैक्टरी गेट पर शव रखकर किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुरवा में शुक्रवार हो हुए सड़क हादसे में युवक की मौत से नाराज परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर शनिवार को सचेंडी स्थित डिलीवरी कंपनी के बाहर शव रखकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। मूलरूप से कानपुर देहात उमरन गांव निवासी मुनेश यादव का छोटा भाई महेश यादव (30) सचेंडी स्थित डिलीवरी कंपनी में ट्रक चालक था।

विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे काम निपटाने के बाद वह बाइक से गांव जा रहा था। तभी रायपुर के पास तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी थी। हादसे में उसकी मौत हो गई। शनिवार दोपहर पोस्टमाॅर्टम के बाद परिजन शव लेकर कंपनी के गेट पर पहुंचे। मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। कंपनी प्रबंधन ने कोई प्रतिक्रिया न दिए जाने पर परिजनों ने मुआवजा न मिलने तक शव न हटाने की बात कही। मृतक के परिवार में पत्नी सीमा के अलावा तीन बच्चे आरुषि, सृष्टि और कृष्णा हैं। हंगामे की सूचना पर फोर्स संग मौके पर पहुंचे एसीपी पनकी शिखर ने परिजनों को समझा बुझाकर प्रबंधन से बात की। कहा कि दोनों पक्षाें से बात की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed