{"_id":"695fd327bf59380b85000bd0","slug":"kanpur-rs-46-000-deducted-after-clicking-on-an-unknown-link-fir-registered-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: अनजान लिंक पर क्लिक करते ही 46 हजार पार, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: अनजान लिंक पर क्लिक करते ही 46 हजार पार, रिपोर्ट दर्ज
Thu, 08 Jan 2026 09:24 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 08 Jan 2026 09:24 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलक्टरगंज थानाक्षेत्र के शतरंजी मोहाल में मोबाइल पर गेम खेलते समय अनजान लिंक पर क्लिक करते ही खाते से 46 हजार रुपये कट गए। पीड़ित जितेंद्र कुमार मौर्य ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 17 अगस्त को बच्चे मोबाइल पर गेम खेल रहे थे। इसी दौरान अनजान लिंक क्लिक कर दिया। इसके बाद एक अनजान व्यक्ति ने बेटे को कॉल कर खुद को कंपनी का कर्मी बताकर अधिक लाभ का लालच दिया। बच्चों पर दबाव बनाकर निर्देशों का पालन कराया। इसके बाद उनके खाते से 46 हजार रुपये पार हो गए। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराकर थाने में अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन